spot_img
spot_img
spot_img

दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में दारोगा को गोली मारने वाले दोनो अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनके पास से हथियार और घटना में प्रयुक्‍त स्कूटी भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

गुरुवार की शाम स्‍कूटी सवार दो अपराधियों ने सब इंस्‍पेक्‍टर सुभाष चंद्र लकड़ा को गोली मार दी थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया। एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटना के 10 घंटे के अंदर ही दोनों अपराधियों को हथियार और स्‍कूटी के साथ धर दबोचा।

क्‍या है मामला

पुलिस को सूचना मिली थी कि छिनतई गिरोह के सदस्‍य घूम रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर विभिन्‍न जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों का अलर्ट कर दिया गया था। चुटिया इलाके में एक स्‍कूटी पर पुलिस को संदेह हुआ। जब सब इंस्‍पेक्‍टर सुभाष चंद्र लकड़ा ने स्‍कूटी सवार अपराधियों को रोकने की कोशिश की तो दोनों फरार हो गए। सब इंस्‍पेक्‍टर ने पीछा कर दोनों को रोका और हथियार बंद अपराधियों से भिड़ गए। इस दौरान उठा-पटक भी हुई। सुबोध ने बहादुरी से दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच एक अपराधी ने सब इंस्‍पेक्‍टर की जांघ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी और दोनों अपराधियों को पकड़ने की भरपूर कोशिश की, मगर अपराधी फरार हो गए। आनन-फानन में सब इंस्‍पेक्‍टर को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...