MP : प्रताड़ना से तंग एक परिवार ने खुदकुशी की कोशिश की। इसमें अब तक दो की मौत हो चुकी है। यह परिवार एक विधवा, उसके परिवार और दोस्तों की प्रताड़ना से आजीज हो चुका था। यह राज तब खुुुला जब सुसाइड नोट और जहर खाने के पहले बनाया गया वीडियो सामने आया। परिवार ने सुसाइड के पहले कई पन्नों के नोट को अपनी दीवार पर भी चस्पा दिया। आनंदनगर के अशोक विहार के संजीव जोशी के परिवार की खुदकुशी की कोशिश की घटना के पीछे सुसाइड नोट में किसी बबली दुबे, उसकी बेटी रानी दुबे, पिंकी, राजू राय, लक्ष्मी राय, ओम, उर्मिला और आरती के नाम लिखे हैं। बबली को उसने अशोका गार्डन का रहने वाला बताया है। खुदकुशी की कोशिश करने वाली संजीव जोशी की पत्नी अर्चना ने इन सभी के नाम और मोबाइल नंबर सुसाइड नोट में लिखे हैं। संजीव जोशी, उसकी पत्नी अर्चना, मां नंदनी, दो बेटियों पूर्वी और गिरिश्मा के जहर खाकर जान देने के प्रयास की घटना में अब तक पूर्वी और नंदनी की मौत हो चुकी है।
बबली ने कर रखा था परेशान
अर्चना ने बबली की प्रताड़ना के बारे में विस्तार से लिखा है। उसने कहा है कि बबली ने बेहद परेशान कर रखा था जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित थी। प्रताड़ना की सारी हदें पार हो चुकी थीं, क्योंकि परिवार ने लिखा है कि बबली ने बुधवार को घर आकर मोहल्ले में शोर मचाया था। उसके साथ उर्मिला भी थी। वे लेनदेन की राशि देने के लिए अपना मकान तक बेच रहे थे, लेकिन बबली को विश्वास नहीं था। उसने बुधवार को मोहल्ले में परिवार को गालियां देते हुए रकम नहीं लौटने के आरोप लगाए थे।
उठा लेने की दी थी धमकी
सुसाइड नोट में लिखा गया है कि लेनदेन की राशि जुटाने के लिए मकान बेचने का एग्रीमेंट हुआ था, लेकिन बबली को यह विश्वास नहीं था। उसकी बेटी उर्मिला ने मां के मोहल्ले में गाली-गलौच करने के बाद फोन पर पूर्वी और गिरिश्मा को उठा लेने की धमकी भी दी थी। सुसाइड के लिए जहर खाने के पहले लिखे नोट में यह भी कहा गया है कि तीन लाख 72 हजार रुपए देने के लिए वे तैयार थे फिर उन्हें अपमानित किया गया। इतना अपमानित होने के बाद हमारे पास कोई और रास्ता नहीं बचा कि वह अपनी बेटियों व परिवार को जहर दे दे। परिवार ने बबली और उसके परिवार, मित्रों के पास उनके कई चैक होने की बात भी लिखी है। इसके बाद भी अपमानित होने से उन्होंने अपना जीवन समाप्त करने का सोचा।
एक दिन का लिया गया 500 रुपये ब्याज
सुसाइड करने वाले परिवार ने राजू राय और लक्ष्मी राय का नाम लिखा है, जिससे 30 हजार हजार रुपये की उधारी लेने और उसके द्वारा ब्याज से ही दो लाख वसूलने की बात भी लिखी है। परिवार का दावा है कि इन लोगों को वे 23 नवंबर तक का ब्याज दे चुके हैं। एक दिन का उनसे पांच रुपये ब्याज लिया गया।
गैस सिलिंडर से उड़ाने की दी गई थी धमकी
पीड़ित परिवार ने सुसाइड नोट में ममता शर्मा का भी नाम लिखा है। इसके बारे में कहा है कि उसने गैस सिलिंडर से उडाने की धमकी दी थी। इस कारण उन्होनें ने विदिशा होटल मे छिपकर जान बचाने की बात भी लिखी है। उन्होंने यह स्वीकार किया है कि ममता शर्मा से भी बबली ने ही पैसे दिलाए थे। लेनदेन में एक पिंकी शर्मा नाम की महिला का भी जिक्र किया गया है, जो बबली की ही साथी बताई गई। हैलो शॉपी में इससे लेनदेन का रिकॉर्ड मिलान कर लिए जाने पुष्टि का उल्लेख किया गया है।
बच्चों की फीस-ईएमआई नहीं दे पाए
जोशी परिवार ने अपनी बातों की पुष्टि में बच्चों की फीस नहीं दे पाने और ईएमआई नहीं चुकाने के प्रमाण बताए हैं। कहा कि बैंक स्टेटमेंट से यह पता किया जा सकता है। बाग मुगालिया के पास रहने वाले संतोष चौकसे को एक प्लाट एक लाख रुपये में रखे होने का जिक्र भी परिवार ने सुसाइड नोट में लिखा है। जिन कुछ रिश्तेदारों से उधार लिए जाने का हवाला है, उनमें ननद मनीषा घोड़गांवकर, जेठ राजू जोशी व मौसी सास, रोहित गोशाले के नाम भी हैं। ऐसी स्थिति में परिवार के पास खुदकुशी के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया था।
इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की
इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…
इसे भी पढ़ें :JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT
इसे भी पढ़ें :गुमला में माओवादियों ने थाना भवन को उड़ाया, पर्चा में लिखा…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)
इसे भी पढ़ें : बोकारो में मिली लड़की की कटी मुड़ी, धर खोजने में जुटी पुलिस…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बैंक मैनेजर के सीने में ऐसे दाग दी गोली, देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें : छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो












