Deoghar : देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस और एटीएस ने गुरुवार को मॉक ड्रिल की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने संपूर्ण एयरपोर्ट परिसर का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। सुरक्षा में प्रतिनियुक्त आतंकवाद निरोधी दस्ता के द्वारा एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल कराई।
किया गया सफल अभ्यास
यहां उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए दस्ते की टाइमिंग व रिस्पॉन्स जांचने के लिए एक सफल अभ्यास करवाया। साथ ही आतंकवाद निरोधी दस्ता के साथ-साथ देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को एयरपोर्ट पर होने वाली किसी भी प्रकार की सुरक्षा सेंध की संभावना पर निगरानी रखने व आतंकी हमला होने की स्थिति में किए जाने वाले कार्रवाई से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने देवघर एयरपोर्ट में प्रवेश करने वाले यात्रियों की किसी प्रकार से जांच करने व उनके किन गतिविधियों पर विशेष नजर रखनी है।
जिला पुलिस और एटीएस का संयुक्त अभ्यास
मौके पर एयरपोर्ट में पदस्थापित डीएसपी सुमन आनंद व सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देवर एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल एटीएस टीम के साथ की गई, क्योंकि भविष्य में किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी बहुत जरूरी है। मॉक ड्रिल देवघर एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस और एटीएस की टीम ने संयुक्त रूप से की।
इसे भी पढ़ें : अब FM रेडियो पर नहीं सुनाई देंगे नशीले पदार्थों व इन्हें प्रमोट करने वाले कंटेंट, जानिए कारण
इसे भी पढ़ें : संध्या को गोली लगने के पीछे का सच जानने में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चुटिया का मुकेश डोरंडा में इस हाल में मिला, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो














