spot_img
spot_img

झारखंड में पहली बार महिला क्रिकेट का महाकुंभ इस रोज से शुरू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में पहली बार आयोजित हो रहा झारखंड विमेंस टी20 टूर्नामेंट 2026 महिला क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की दस्तक है। 3 जून से रांची स्थित JSCA स्टेडियम परिसर के ओवल ग्राउंड में शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट प्रेमियों तक में जबरदस्त उत्साह है। मैदान सज चुका है, तैयारियां पूरी हैं और अब सबकी नजर उस पल पर टिकी है, जब झारखंड की बेटियां अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगी।

चार टीमें, एक ट्रॉफी और ढेर सारे सपने

इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में राज्य की चार टीमें हिस्सा लेंगी। लामू वॉरियर्स, संथाल चैलेंजर्स, कोल्हान डायनामोज एवं छोटानागपुर ब्लास्टर्स।  इन चारों टीमों के बीच खिताब की जंग होगी, लेकिन असली जीत उस महिला क्रिकेट की होगी, जिसे अब झारखंड में नया मंच मिलने जा रहा है। 3 जून से 7 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जायेंगे। पहला मैच सुबह 8.30 बजे से एवं दूसरा मैच दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा।  6 जून को खिलाड़ियों को आराम देने के लिये विश्राम दिवस रखा गया है। वहीं, 7 जून को लीग की शीर्ष दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।

घर बैठे दिखेगा बेटियों का दम, होगी लाइव स्ट्रीमिंग

इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। यानी अब गांव-शहर में बैठे परिवार, कोच, चयनकर्ता और क्रिकेट प्रेमी भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देख सकेंगे। युवा महिला क्रिकेटरों के लिये यह अपने हुनर को बड़े मंच तक पहुंचाने का शानदार मौका होगा।  JSCA के संयुक्त सचिव और पूर्व भारतीय क्रिकेटर शहबाज नदीम ने मीडिया से कहा कि झारखंड में महिला क्रिकेट लगातार मजबूत हो रहा है और संघ खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखायेगी। नदीम ने एक और बड़ी जानकारी देते हुये बताया कि खिलाड़ियों को मैच फीस भी दी जायेगी। वहीं,स भविष्य में पुरुष क्रिकेट की तर्ज पर महिला खिलाड़ियों के लिये भी ऑक्शन सिस्टम लागू करने की योजना पर काम चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : बेटी की एक तस्वीर देख बाप का खौल गया खू’न, फिर हो गया भयानक कांड…

इसे भी पढ़ें : TMC में ‘महाभारत’ के संकेत! 50 से ज्यादा विधायकों के बगावत के दावे…

इसे भी पढ़ें : अब एयरपोर्ट पर रील बनाना आफत… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : खू’न से लथपथ मिला युवक का श’व, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : विराट-अनुष्का नंगे पैर पहुंचे यहां, वीडियो वायरल…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...