पहली बार महिला RTA सचिव बनीं सुजाता कुजूर ये बोल गई…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार (RTA) मुख्यालय को नई सचिव मिल गई हैं। अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी सुजाता कुजूर ने पदभार संभालते ही साफ कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना और आम लोगों को परिवहन सेवाएं समय पर उपलब्ध कराना होगा। खास बात यह है कि झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार किसी महिला अधिकारी को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार के अधीन आने वाले सात जिले हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद एवं रामगढ़ की परिवहन व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की निगरानी अब सुजाता कुजूर के नेतृत्व में होगी। उन्होंने मीडिया से कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिये ठोस कदम उठाये जायेंगे।

अब परमिट के लिये नहीं करनी पड़ेगी लंबी प्रतीक्षा

नई RTA सचिव ने परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी राहत का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि बस, ट्रक, टैक्सी, ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहनों के परमिट निर्धारित समय-सीमा के भीतर जारी किये जायेंगे। वहीं, कार्यालय में लंबित मामलों का भी तेजी से निष्पादन किया जायेगा, ताकि लोगों को अनावश्यक दौड़-भाग और परेशानी का सामना न करना पड़े। सुजाता कुजूर इससे पहले लोहरदगा में LRDC (लैंड रिफॉर्म्स डिप्टी कलेक्टर) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव को देखते हुये उम्मीद की जा रही है कि परिवहन विभाग में भी वे बेहतर प्रबंधन और प्रभावी कार्यशैली की नई मिसाल पेश करेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं पर चर्चा भी की।

इसे भी पढ़ें : रांची में चला मेगा चेकिंग अभियान, एक साथ उतरी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : भारत में विदेशियों के लिये नये नियम, अब देरी हुई तो बढ़ेगी मुश्किल…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पहली बार महिला क्रिकेट का महाकुंभ इस रोज से शुरू…

इसे भी पढ़ें : बेटी की एक तस्वीर देख बाप का खौल गया खू’न, फिर हो गया भयानक कांड…

इसे भी पढ़ें : TMC में ‘महाभारत’ के संकेत! 50 से ज्यादा विधायकों के बगावत के दावे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में सेहत सुधारने की बड़ी तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिया ‘मिशन मोड’ का मंत्र…

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को नई रफ्तार देने...

हर घर तक पहुंचेगा नल का जल, केंद्र से CM ने रखी कई अहम मांगें…

Delhi : झारखंड के गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने...

CBSE के चेयरमैन और सचिव हटाये गये, अब राधा चौहान करेंगी जांच…

Delhi : देश के करोड़ों छात्रों और अभिभावकों से...

रांची में चला मेगा चेकिंग अभियान, एक साथ उतरी पुलिस…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बीती रात...

भारत में विदेशियों के लिये नये नियम, अब देरी हुई तो बढ़ेगी मुश्किल…

New Delhi : भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों...