Dhanbad : धनबाद के झरिया में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भौरा ओपी क्षेत्र के कालीमेला स्थित लाल बंगला छठ घाट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान होरलाडीह नंबर-3 निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद अंसारी के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसे जांच के दायरे में रखा गया है।
दोस्त के साथ जाने की बात कहकर निकला था घर से
परिजनों के अनुसार दिलशाद रविवार को अपने दोस्त अमित के साथ जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। वायरल फोटो के जरिये परिजनों को घटना की जानकारी मिली। मृतक के परिजनों ने हत्या का इल्जाम लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले दिलशाद किन लोगों के संपर्क में था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।
इसे भी पढ़ें : विराट-अनुष्का नंगे पैर पहुंचे यहां, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : बरगद के नीचे सज रही ‘महफिल’, पुलिस ने मारी रेड…
इसे भी पढ़ें : सोना-चांदी की कीमतों ने चौंकाया, सस्ता हुआ या महंगा… जानें
इसे भी पढ़ें : भारी बारिश का अलर्ट जारी… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 6 जिलों में अलर्ट…






