अब एयरपोर्ट पर रील बनाना आफत… जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगर आप एयरपोर्ट पर ट्रैवल व्लॉग, इंस्टाग्राम रील या यूट्यूब शॉर्ट्स बनाने के शौकीन हैं, तो अब सावधान हो जाइये। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरपोर्ट के संवेदनशील क्षेत्रों में बिना अनुमति फोटो और वीडियो बनाने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना, डिवाइस जब्त करने जैसी कार्रवाई हो सकती है और गंभीर मामलों में नो-फ्लाई लिस्ट में भी डाला जा सकता है।

किन जगहों पर वीडियो बनाना है प्रतिबंधित?

नये दिशा-निर्देशों के तहत यात्रियों और विजिटर्स को सुरक्षा जांच चौकियों, बोर्डिंग गेट, रनवे बसों, एयरपोर्ट एप्रन, विमान हैंडलिंग जोन और अन्य संवेदनशील परिचालन क्षेत्रों में बिना अनुमति फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों का कहना है कि इन क्षेत्रों की रिकॉर्डिंग से सुरक्षा संबंधी जानकारी सार्वजनिक हो सकती है।

No-Fly List में भी डाला जा सकता है नाम

DGCA के मुताबिक यदि कोई यात्री बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है या सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी रिकॉर्ड करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। गंभीर मामलों में एयरपोर्ट प्रशासन उसका नाम नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल करने की सिफारिश भी कर सकता है, जिससे उसकी हवाई यात्रा पर अस्थायी या स्थायी रोक लग सकती है। बीते कुछ सालों में एयरपोर्ट के अंदर सोशल मीडिया कंटेंट बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। ट्रैवल रील्स, व्लॉग और बिहाइंड-द-सीन वीडियो के दौरान कई बार सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी रिकॉर्ड होकर इंटरनेट पर पहुंच जाती है। इसी खतरे को देखते हुये नियमों को सख्त किया गया है।

नियम तोड़ने पर ये  हो सकती है कार्रवाई 

  • वीडियो या फोटो तुरंत डिलीट करवाना
  • जुर्माना लगाना
  • मोबाइल, कैमरा या रिकॉर्डिंग डिवाइस जांच के लिए जब्त करना
  • गंभीर मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की सिफारिश करना

क्या एयरपोर्ट पर कहीं भी फोटो लेना मना है?

एयरपोर्ट के सार्वजनिक क्षेत्रों में सामान्य फोटोग्राफी अभी भी संभव हो सकती है, लेकिन यात्रियों को एयरपोर्ट स्टाफ, एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करना होगा। वहीं सुरक्षा होल्ड एरिया और टरमैक जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रियों के लिए फोटोग्राफी पहले से ही प्रतिबंधित है।

 

 

इसे भी पढ़ें : खू’न से लथपथ मिला युवक का श’व, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : विराट-अनुष्का नंगे पैर पहुंचे यहां, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : बरगद के नीचे सज रही ‘महफिल’, पुलिस ने मारी रेड…

इसे भी पढ़ें : सोना-चांदी की कीमतों ने चौंकाया, सस्ता हुआ या महंगा… जानें

इसे भी पढ़ें : भारी बारिश का अलर्ट जारी… जानें कहां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेटी की एक तस्वीर देख बाप का खौल गया खू’न, फिर हो गया भयानक कांड…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में 26...

TMC में ‘महाभारत’ के संकेत! 50 से ज्यादा विधायकों के बगावत के दावे…

Kohramlive : कभी ममता बनर्जी के मजबूत किले के...

खू’न से लथपथ मिला युवक का श’व, सनसनी…

Dhanbad : धनबाद के झरिया में एक दिल दहला...

विराट-अनुष्का नंगे पैर पहुंचे यहां, वीडियो वायरल…

Kohramlive : IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद...

बरगद के नीचे सज रही ‘महफिल’, पुलिस ने मारी रेड…

Godda : गोड्डा पुलिस ने तीन लोगों को ब्राउन...