विराट-अनुष्का नंगे पैर पहुंचे यहां, वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। यहां दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम पहुंचने के दौरान दोनों ने मीडिया से दूरी बनाये रखी, लेकिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट और अनुष्का नंगे पैर आश्रम की ओर जाते नजर आ रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज से सातवीं बार मिले विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आध्यात्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है। दोनों अक्सर वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते हैं। दोनों की पहली मुलाकात 4 जनवरी 2023 को श्री राधा हित केली कुंज आश्रम में हुई थी। तब से वे समय-समय पर आश्रम पहुंचकर आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेते रहे हैं। यहां याद दिला दें कि 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये IPL 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इसे भी पढ़ें : बरगद के नीचे सज रही ‘महफिल’, पुलिस ने मारी रेड…

इसे भी पढ़ें : सोना-चांदी की कीमतों ने चौंकाया, सस्ता हुआ या महंगा… जानें

इसे भी पढ़ें : भारी बारिश का अलर्ट जारी… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 6 जिलों में अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में पानी की खातिर बन गये चोर, क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब एयरपोर्ट पर रील बनाना आफत… जानें कैसे

Kohramlive : अगर आप एयरपोर्ट पर ट्रैवल व्लॉग, इंस्टाग्राम...

खू’न से लथपथ मिला युवक का श’व, सनसनी…

Dhanbad : धनबाद के झरिया में एक दिल दहला...

बरगद के नीचे सज रही ‘महफिल’, पुलिस ने मारी रेड…

Godda : गोड्डा पुलिस ने तीन लोगों को ब्राउन...

सोना-चांदी की कीमतों ने चौंकाया, सस्ता हुआ या महंगा… जानें

Kohramlive : वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में...

भारी बारिश का अलर्ट जारी… जानें कहां

Kohramlive : IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए...