बेटी की एक तस्वीर देख बाप का खौल गया खू’न, फिर हो गया भयानक कांड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में 26 मई को हुई इस ऑनर किलिंग के मुख्य आरोपी बाप को पलामू पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, वहीं, हत्या में इस्तेमाल टांगी भी बरामद कर ली गई। दिल को झकझोर देने वाली इस वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस जांच से खुलासा हुआ कि पिता ने अपनी बेटी की एक आपत्तिजनक तस्वीर देख ली थी। तस्वीर देखते ही वह गुस्से से बेकाबू हो गया। इल्जाम है कि इसी आवेश में उसने टांगी उठाई और अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने पूरे गांव को सन्न कर दिया था। किसी ने नहीं सोचा था कि एक पिता अपनी ही बेटी के लिये इतना कठोर कदम उठा सकता है।

प्रेमी पर भी गंभीर इल्जाम

मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी के नये और चौंकाने वाले पहलू सामने आने लगे। पुलिस के अनुसार, युवती का प्रेमी राजबली मेहता उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। आरोप है कि उसने युवती को जंगल में बुलाया और अरविंद मेहता नामक व्यक्ति के साथ उसकी तस्वीर खिंचवाई। बाद में वही तस्वीर युवती के पिता और मां को भेज दी गई। पुलिस का मानना है कि इस कदम ने पूरे घटनाक्रम को भड़काने में अहम भूमिका निभाई। इसी आधार पर प्रेमी राजबली मेहता और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आये हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि युवती के प्रेमी ने जानबूझकर पिता को उकसाने और युवती के खिलाफ दुष्प्रचार करने का काम किया। इस पहलू की भी गहराई से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : TMC में ‘महाभारत’ के संकेत! 50 से ज्यादा विधायकों के बगावत के दावे…

इसे भी पढ़ें : अब एयरपोर्ट पर रील बनाना आफत… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : खू’न से लथपथ मिला युवक का श’व, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : विराट-अनुष्का नंगे पैर पहुंचे यहां, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : बरगद के नीचे सज रही ‘महफिल’, पुलिस ने मारी रेड…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहली बार महिला RTA सचिव बनीं सुजाता कुजूर ये बोल गई…

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार...

रांची में चला मेगा चेकिंग अभियान, एक साथ उतरी पुलिस…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बीती रात...

भारत में विदेशियों के लिये नये नियम, अब देरी हुई तो बढ़ेगी मुश्किल…

New Delhi : भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों...

झारखंड में पहली बार महिला क्रिकेट का महाकुंभ इस रोज से शुरू…

Ranchi : झारखंड में पहली बार आयोजित हो रहा...

TMC में ‘महाभारत’ के संकेत! 50 से ज्यादा विधायकों के बगावत के दावे…

Kohramlive : कभी ममता बनर्जी के मजबूत किले के...