रांची में चला मेगा चेकिंग अभियान, एक साथ उतरी पुलिस…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बीती रात चौक-चौराहों पर रांची पुलिस ने देर रात तक एक साथ शहरभर में सघन अपराध-रोधी चेकिंग अभियान चलाया। रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर शुरू हुये इस अभियान ने असामाजिक तत्वों की बेचैनी बढ़ा दी। पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहीं और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई।

15 से अधिक प्रमुख स्थानों पर एक साथ कार्रवाई

रांची पुलिस का यह खास अभियान शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर चलाया गया। इनमें प्रमुख रूप से सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक एवं बिरसा चौक सहित 15 से अधिक स्थान शामिल रहे। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर वाहनों की जांच की और देर रात घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभियान का मुख्य उद्देश्य रात के समय होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकना और शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज, पहचान और संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई।

ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ भी चला विशेष अभियान

अभियान के दौरान पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आई। ट्रैफिक SP के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने) के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की गई और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि सुरक्षित शहर बनाने में नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।

इसे भी पढ़ें : भारत में विदेशियों के लिये नये नियम, अब देरी हुई तो बढ़ेगी मुश्किल…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पहली बार महिला क्रिकेट का महाकुंभ इस रोज से शुरू…

इसे भी पढ़ें : बेटी की एक तस्वीर देख बाप का खौल गया खू’न, फिर हो गया भयानक कांड…

इसे भी पढ़ें : TMC में ‘महाभारत’ के संकेत! 50 से ज्यादा विधायकों के बगावत के दावे…

इसे भी पढ़ें : अब एयरपोर्ट पर रील बनाना आफत… जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में सेहत सुधारने की बड़ी तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिया ‘मिशन मोड’ का मंत्र…

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को नई रफ्तार देने...

हर घर तक पहुंचेगा नल का जल, केंद्र से CM ने रखी कई अहम मांगें…

Delhi : झारखंड के गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने...

CBSE के चेयरमैन और सचिव हटाये गये, अब राधा चौहान करेंगी जांच…

Delhi : देश के करोड़ों छात्रों और अभिभावकों से...

पहली बार महिला RTA सचिव बनीं सुजाता कुजूर ये बोल गई…

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार...

भारत में विदेशियों के लिये नये नियम, अब देरी हुई तो बढ़ेगी मुश्किल…

New Delhi : भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों...