spot_img
spot_img

दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिये डाइट, एक्सरसाइज और मानसिक स्वास्थ्य पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर दांतों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हेल्दी दांत सिर्फ मुस्कान ही नहीं, बल्कि शरीर की ओवरऑल हेल्थ के लिये भी बेहद जरूरी हैं। गलत खानपान, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन और ओरल हाइजीन में लापरवाही दांतों की कई समस्याओं को जन्म दे सकती है।

अपनायें ये आसान टिप्स

पौष्टिक भोजन लें

दांतों को मजबूत बनाये रखने के लिये कैल्शियम और फॉस्फोरस बेहद जरूरी माने जाते हैं। इसके लिये दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और मछली को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। वहीं ज्यादा मीठा खाने से दांतों में सड़न की समस्या बढ़ सकती है।

खूब पानी पियें

खाना खाने के बाद दांतों में फंसे छोटे कण बैक्टीरिया पैदा कर सकते हैं। पर्याप्त पानी पीने से मुंह साफ रहता है और हानिकारक एसिड बाहर निकलने में मदद मिलती है।

दिन में दो बार ब्रश करें

डेंटल एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह और रात में ब्रश करना जरूरी है। सॉफ्ट ब्रश और सही तरीके से सफाई करने से दांत लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

नियमित डेंटल चेकअप करायें

समय-समय पर डेंटिस्ट से जांच करवाने से दांतों से जुड़ी समस्याओं का शुरुआती दौर में ही पता चल जाता है और इलाज आसान हो जाता है।

फ्लोराइड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

फ्लोराइड दांतों के इनेमल को मजबूत बनाने में मदद करता है। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट और माउथवॉश दांतों को नुकसान से बचाने में उपयोगी माने जाते हैं।

विटामिन D की कमी से पीले हो सकते हैं दांत

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में विटामिन D की कमी होने पर कैल्शियम सही तरीके से अवशोषित नहीं हो पाता। इससे दांतों का इनेमल कमजोर होने लगता है और अंदर मौजूद पीला डेंटिन दिखाई देने लगता है। यही वजह है कि कई बार अच्छी तरह ब्रश करने के बावजूद दांत पीले नजर आते हैं। विटामिन D को “सनशाइन विटामिन” भी कहा जाता है, क्योंकि इसका सबसे बड़ा स्रोत धूप है। लंबे समय तक धूप से दूर रहने पर शरीर में इसकी कमी हो सकती है।

विटामिन D की कमी के संकेत

  • हड्डियों में दर्द और कमजोरी
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • थकान और सुस्ती
  • ज्यादा नींद आना
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • समय से पहले झुर्रियां पड़ना
  • लगातार उदासी या डिप्रेशन महसूस होना

विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित आहार, नियमित धूप और सही डेंटल केयर अपनाकर दांतों और शरीर दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : आखिर कैसे चलेगा रांची का ये थाना…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में दर्दनाक हा’दसा…

इसे भी पढ़ें : इस खिलाड़ी बेटी को अब मिलेगा पक्का घर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जयराम महतो बोले, गरीबी रास्ता रोक सकती है, मंजिल नहीं…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...