Kohramlive : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और चिंता आम बात हो गई है। कई लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर घंटों सोचते रहते हैं। किसी की कही बात, भविष्य की चिंता या किसी फैसले को लेकर बार-बार दिमाग चलाना अब एक आम समस्या बनती जा रही है। इसी स्थिति को ओवरथिंकिंग कहा जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, किसी मुद्दे पर सोच-विचार करना गलत नहीं है, लेकिन जब इंसान एक ही बात को बार-बार सोचने लगे और उसका असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगे, तब यह मानसिक तनाव और थकान का कारण बन सकता है।
ओवरथिंकिंग की वजह से लोग अक्सर कर बैठते हैं ये गलतियां
छोटे फैसले भी लगने लगते हैं मुश्किल
ओवरथिंकिंग करने वाले लोग अक्सर सामान्य फैसले लेने में भी जरूरत से ज्यादा समय लगाते हैं। क्या पहनना है, क्या खाना है या किसी काम की शुरुआत कैसे करनी है, जैसी छोटी बातें भी उनके लिये बड़ी उलझन बन जाती हैं। इसका असर उनकी निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ता है और कई बार वे जरूरी काम टालने लगते हैं।
हर स्थिति में नेगेटिव सोच
जो लोग जरूरत से ज्यादा सोचते हैं, वे अक्सर किसी भी स्थिति का सबसे खराब परिणाम पहले ही सोच लेते हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी उन्हें डर और चिंता होने लगती है। यह आदत धीरे-धीरे आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती है और मानसिक तनाव बढ़ा सकती है।
दूसरों की बातों को दिल से लगा लेना
ओवरथिंकिंग करने वाले लोग दूसरों की कही बातों को लंबे समय तक अपने दिमाग में दोहराते रहते हैं। मजाक में कही गई बातें या छोटी आलोचना भी उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। इससे रिश्तों में दूरी और अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है।
काम शुरू करने में देरी
कई लोग किसी काम की शुरुआत इसलिये नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें हर समय गलती होने का डर सताता रहता है। वे बार-बार सोचते रहते हैं कि कहीं परिणाम खराब न हो जाये। इस वजह से वे जरूरी फैसले और काम टालते रहते हैं। विशेषज्ञ इसे “ओवर एनालिसिस” की स्थिति मानते हैं।
खुद को बार-बार दोष देना
ओवरथिंकिंग करने वाले लोग अक्सर पुरानी गलतियों को याद करके खुद को दोषी ठहराते रहते हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी अपराधबोध महसूस करना मानसिक दबाव बढ़ा सकता है और व्यक्ति को धीरे-धीरे उदासी व निराशा की ओर ले जा सकता है।
ऐसे पायें राहत
मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, ओवरथिंकिंग से बचने के लिये जरूरी है कि इंसान अपने विचारों को नियंत्रित करना सीखे। नियमित व्यायाम, मेडिटेशन, पर्याप्त नींद, दोस्तों और परिवार से बातचीत तथा खुद को व्यस्त रखना इसमें मददगार हो सकता है। अगर समस्या लगातार बनी रहे और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने लगे, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…
इसे भी पढ़ें : दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…
इसे भी पढ़ें : लड़कियों को नरक से निकाल लाई पुलिस…
इसे भी पढ़ें : कच्ची सड़क पर अवैध धंधा, रंगेहाथ दबोचे गये ये दो…
इसे भी पढ़ें : वैभव का विस्फोट, 29 गेंदों में 97 रन, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड… देखें






