spot_img
spot_img

झुलसते झारखंड पर अब मेघों की दस्तक, इस रोज से बदलेगा मौसम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिये सुकून भरी खबर आई है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 29 मई से राज्य के मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 29 मई से गर्मी का तेवर कमजोर पड़ने लगेगा। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज बदलाव की चेतावनी दी है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

पलामू अब भी तपेगा

जहां एक तरफ राज्य के कई हिस्सों में राहत की उम्मीद है, वहीं पलामू प्रमंडल के लोगों को अभी कुछ और दिन गर्मी झेलनी पड़ सकती है। कुछ जिलों में हीट वेव का असर जारी रहेगा। पलामू, गढ़वा, चतरा एवं लातेहार गरम रहेगा। मौसम विभाग ने इन इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। झारखंड में इस बार मई की गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रांची से दुमका तक लोग दोपहर में घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। खेत सूखने लगे हैं, तालाब सिकुड़ रहे हैं और बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें : खेत-खलिहान बचाने की तैयारी में जुटा प्रशासन…

इसे भी पढ़ें : प्यास से तड़पता रहा रांची, खरीदकर पीना पड़ा पानी…

इसे भी पढ़ें : रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…

इसे भी पढ़ें : बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…

इसे भी पढ़ें : बिहार में अब रफ्तार से दौड़ेगी तरक्की की ट्रेन, 962 करोड़ खर्च होंगे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...