Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र का बोड़ो इलाका में एक किराये के मकान में छापामारी कर पुलिस दो लड़कियों को खौफनाक माहौल से बाहर निकाल लाई। एक साधारण दिखने वाले किराये के मकान के भीतर ऐसा खेल चल रहा था, जिसकी भनक लगते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। कम उम्र की दो लड़कियां, डरी हुई आंखें, कांपती आवाज और हर पल डर में जीती जिंदगी। उन्हें धमकाकर, मारपीट कर देह व्यापार करवाया जा रहा था।
SP को मिली थी गुप्त सूचना
गिरिडीह SP डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बोड़ो इलाके में एक महिला नाबालिग लड़कियों को डराकर और प्रताड़ित कर उनसे गलत काम करा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुये SP ने तुरंत SIT का गठन किया। इसके बाद पुलिस टीम ने पचंबा थाना क्षेत्र के किराये के मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया, जबकि मौके से एक महिला को पकड़ा गया।
मारते थे, डराते थे, फिर गलत काम करवाते थे
मुक्त कराई गई लड़कियों ने पुलिस को जो कहानी सुनाई, वह बेहद दर्दनाक थी। लड़कियों ने बताया कि क्रांति देवी नाम की महिला उन्हें लगातार डरा-धमका रही थी। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और फिर जबरन गलत काम के लिये मजबूर किया जाता था। पीड़िताओं के बयान के आधार पर पचंबा थाना में (कांड संख्या 52/26) केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुये मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों के नाम क्रांति देवी, मो. तौफिक अंसारी (अहारडीह, गांडेय) एवं मुशर्रफ अंसारी (घाटकुल) बताये गये। घटना में इस्तेमाल की गई एक चार पहिया वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस पूरे ऑपरेशन में DSP आरके राणा, इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार, थानेदार राजीव कुमार, SI दीपक कुमार और प्रभात कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : कच्ची सड़क पर अवैध धंधा, रंगेहाथ दबोचे गये ये दो…
इसे भी पढ़ें : वैभव का विस्फोट, 29 गेंदों में 97 रन, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड… देखें
इसे भी पढ़ें : झुलसते झारखंड पर अब मेघों की दस्तक, इस रोज से बदलेगा मौसम…
इसे भी पढ़ें : खेत-खलिहान बचाने की तैयारी में जुटा प्रशासन…
इसे भी पढ़ें : प्यास से तड़पता रहा रांची, खरीदकर पीना पड़ा पानी…






