खेत-खलिहान बचाने की तैयारी में जुटा प्रशासन…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची जिला समाहरणालय के बंद कमरों में आज किसानों की अगली फसल बचाने को लेकर लंबी माथापच्ची चली। बुधवार को रांची के कुछ हिस्सों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिये परेशान रहे, वहीं, दूसरी ओर खेत-खलिहान बचाने और आने वाले खरीफ सीजन को बेहतर बनाने के लिये जिला प्रशासन रणनीति तैयार करने में जुटी रही। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और गव्य विकास विभाग की बड़ी समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि इस बार किसानों को बीज, खाद और योजनाओं के लिये भटकना नहीं पड़ेगा।

धान की रोपनी समय पर हो

बैठक में खरीफ फसल की तैयारी को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में 35.5 मिमी और मई में अब तक 77.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मौसम की चाल को देखते हुये DC ने साफ कहा कि सभी प्रखंडों में तय लक्ष्य के अनुसार धान की खेती सुनिश्चित की जाये। तेलहन और मोटे अनाज की खेती बढ़ाने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसान केवल धान पर निर्भर न रहें।

बीज समय पर मिले

बैठक में खरीफ बीज की उपलब्धता पर खास चर्चा हुई। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर पहुंचे और वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। उन्होंने साफ कहा कि गांव का किसान दफ्तर-दफ्तर चक्कर काटने को मजबूर नहीं होना चाहिये।

खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

रांची में अभी 12 होलसेलर और करीब 150 रिटेलर उर्वरक आपूर्ति में लगे हैं। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी कालाबाजारी और कृत्रिम संकट की आशंका को देखते हुये प्रशासन अलर्ट मोड में है। DC ने निर्देश दिया कि खाद के स्टॉक की लगातार निगरानी हो और जरूरत पड़ने पर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाये। DC का संदेश साफ था कि किसानों का हक कोई नहीं छीनेगा। बैठक में मृदा संरक्षण और सॉइल टेस्टिंग को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। DC ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसानों का सॉइल टेस्ट कराया जाये और उन्हें सॉइल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जाये, ताकि वैज्ञानिक तरीके से खेती को बढ़ावा मिल सके।

ड्रिप इरिगेशन और जल संरक्षण पर जोर

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप इरिगेशन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को आधुनिक सिंचाई प्रणाली से जोड़ा जाये, ताकि कम पानी में बेहतर खेती संभव हो सके।

मछली पालन से गांवों की बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा करते हुये DC ने कहा कि योजनाओं का लाभ सही और पात्र लोगों तक पहुंचे। मत्स्य विभाग को तालाब निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। तालाबों की गहराई मानक के अनुरूप रखने पर जोर दिया गया, ताकि मत्स्य उत्पादन बढ़ सके और ग्रामीणों की आमदनी में इजाफा हो। गव्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुये DC ने डेयरी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन सकता है, इसलिये योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिये।

किसानों की शिकायतों का तुरंत समाधान करें

बैठक में किसान कॉल सेंटर में आने वाली शिकायतों की भी समीक्षा हुई। DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की हर शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये। रांची जिला प्रशासन ने जन शिकायतों के लिये आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी : 9430328080 भी साझा किया है। 

इसे भी पढ़ें : प्यास से तड़पता रहा रांची, खरीदकर पीना पड़ा पानी…

इसे भी पढ़ें : रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…

इसे भी पढ़ें : बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…

इसे भी पढ़ें : बिहार में अब रफ्तार से दौड़ेगी तरक्की की ट्रेन, 962 करोड़ खर्च होंगे…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, सखी मंडल अब गांव की नई ताकत बनेगा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव का विस्फोट, 29 गेंदों में 97 रन, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड… देखें

Kohramlive : न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...

झुलसते झारखंड पर अब मेघों की दस्तक, इस रोज से बदलेगा मौसम…

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों...

प्यास से तड़पता रहा रांची, खरीदकर पीना पड़ा पानी…

Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार का दिन प्यास...

रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…

Ranchi : राजधानी रांची में अमन और भाईचारे की...

बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…

Kohramlive : देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने...