spot_img

ठंड में दिल की हिफाजत करेगा तिल, शरीर को देगा Energy   

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

तिल काला हो या सफेद दोनों फायदेमंद, रखता है सेहतमंद

कोहराम लाइव डेस्क : ठंड में इजाफा होना शुरू हो चुका। शीतलहरी भी आने को है। ऐसे में हमारे भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है, जो हमें हेल्‍दी तो रखें ही, शरीर को सर्दी से बचाएं भी। अत: डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिनकी तासीर गर्म हों और बॉडी को एनर्जी दें। सर्दी में हम तिल का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करते हैं। यह महत्‍वपूर्ण है कि तिल जहां तरह-तरह की मिठाइयों का स्वाद बढ़ाते हैं, वहीं हमें एनर्जी भी देते हैं। ये हमारे दिल की मोसपेशियों की हिफाजत भी करते हैं। आइए, जानते हैं तिल खाने के क्‍या हो सकते हैं फायदे।

टेंशन कम करने में सक्षम

तिल में ऐसे तत्व और विटामिन पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करते है और साथ ही दिमाग को तेज करते हैं। तिल काला हो या सफेद दोनों फायदेमंद है। ये हमारी हड्डियों को भी मजबूत करता है।  कई शोध में ये बात सामने आई है कि तिल में मौजूद सेसमीन नामक एंटीऑक्सीडेंट कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें : पेट की गैस कम करने में घरेलू उपाय भी हो सकते हैं कारगर

प्रोटीन, मिनिरल्‍स की अधिकता

तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स, मैगनीशियम,आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद है। रोजाना तिल का इस्तेमाल याददाश्त को मजबूत बनाता है। तिल अल्जाइमर जैसी बीमारी को कोसो दूर भगाता है।

पाचन को रखता है दुरुस्त

तिल के बीजों में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है। उच्च फाइबर की मात्रा आंतों की क्रिया को दुरुस्त रखती है। पेट से जुड़ी अन्‍य समस्याओं से भी निजात दिलाती है।

कम करता है खराब कोलेस्ट्रोल

तिल में एंटी ऑक्सीडेंट्स और सूजन रोधी गुण दिल के स्वास्थ्य के लिए मुफीद हैं। इन बीजों में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी पाया जाता है। इससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रोल बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें : पीरियड्स के दौरान सेहत से नहीं करें समझौता

अस्थमा के इलाज में कारगर

अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए तिल बहुत फायदेमंद है। तिल में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो अस्थमा और अन्य सांस संबंधी बीमारियों को रोकने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित

आज के समय में हाई बीपी तेजी से लोगों में पनपने वाली बीमारी है। तिल के इस्तेमाल से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। तिल में मौजूद मैग्नीशियम, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स और सीसेमिन नामक यौगक शरीर के ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल रखते हैं।

सफेद तिल में कैंसर रोधी गुण

सफेद तिल के बीज में मौजूद मैग्नीशियम कैंसर रोधी गुणों की पहचान रखता है। तिल में कैंसर रोधी यौगिक फाइटेट भी पाया जाता है। माना जाता है कि शरीर में ट्यूमर के खतरे को कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : रोज खाली पेट खाएं भीगे अखरोट, बने रहें निरोग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...