- खून की कमी की समस्या से लड़ने की भी देता है ताकत
कोहराम लाइव डेस्क : जाड़े के मौसम में फलों के सेवन का अलग महत्व होता है। कई फल शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इम्यूनिटी पावर को भी मेनटेन(Maintain) करने में सक्षम होते हैं। अमरूद इनमें एक है। सर्दियों में अमरूद बाजारों में आसानी से मिल जाते हैं। अमरूद से कई बीमारियां दूर होती है। खाने में इसका इस्तेमाल कर हम डायबिटीज(Diabetes) से दूर रह सकते हैं। यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ खून की कमी से हमें लड़ने की ताकत भी देता है।
इसे भी पढ़ें :New Born Baby कम सोए तो घबराने की जरूरत नहीं
जानिए अमरूद खाने के फायदे
- आयरन रहने के कारण इससे हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है।
- कच्चे अमरूद का सिर पर लेप दर्द ठीक करता है।
- भुना हुआ अमरूद खाने से सर्दी-खांसी में राहत मिलती है।
- अमरूद की पत्तियों का लेप लगाने से गठिया के दर्द में राहत मिलती है।
- अमरूद में मौजूद बीटा कैरोटीन से स्किन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं।
- अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से मुंह के रोग भी ठीक हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें :पीरियड्स के दौरान सेहत से नहीं करें समझौता








