Bihar : बिहार के समस्तीपुर के विभूतिपुर में सोमवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई। करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गोद में खेल रही छह माह की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। वार्ड-12 की शांति देवी के घर बिजली आपूर्ति ठप थी। उनका बेटा अरुण (40) पेड़ की टहनी हटाने सर्विस वायर के पास गया। करंट से झटके के साथ वह वहीं गिर पड़ा। उसे बचाने पहुंची मां शांति देवी (60) और बेटा अजीत (16) भी करंट की चपेट में आ गये। शांति देवी की गोद में अरुण की छह माह की बेटी भी थी, जो गंभीर रूप से झुलस गई।
तीन की मौत, बच्ची अस्पताल में
परिजन तुरंत घायलों को पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तार और समय पर मरम्मत न होना इस हादसे की असली वजह है। गांव में मातम है और लोग विभाग पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अजय कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से त्वरित मदद और ठोस कदम उठाने की मांग की।
इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर फट गई धरती, मच गई चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में भारी ब’वाल, पुलिस को भी नहीं बख्शा…
इसे भी पढ़ें : अम्मा! इन्होंने वीडियो बनाकर मुझे बहुत परेशान किया, फिर…
इसे भी पढ़ें : मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग
इसे भी पढ़ें : दौड़ते हुये आया बेटा बोला, चाचा ने मां को…
इसे भी पढ़ें : काल के गाल में एक साथ पांच बच्चे समा गये, पसरा मातम
इसे भी पढ़ें : सफेद वरना छोड़ फरार हुआ चालक, फिर खुला राज…








