मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुरुग्राम के वजीराबाद गांव में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के घर पर अज्ञात हमलावरों ने तड़के 5:30 बजे करीब 24 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। उस वक्त घर पर उनकी मां सुषमा यादव मौजूद थीं। तीन बदमाश बाइक पर आये। दो ने घर पर गोलियां बरसाईं, जबकि तीसरा थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही केयरटेकर अंदर भाग गया और पिता राम अवतार यादव को सूचना दी। एल्विश के घर की दीवारें गोलियों के निशान से छलनी हो गईं। घर पर लगे CCTV कैमरों में हमलावरों की तस्वीरें कैद हैं। पुलिस ने DVR कब्जे में ले ली है और मौके पर भारी सुरक्षा तैनात है। घटना के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शक जताया जा रहा है कि किसी गैंग का हाथ हो सकता है।

विवादों से पुराना नाता 

एल्विश यादव का नाम हाल ही में सांप के जहर और रेव पार्टी केस में भी सुर्खियों में रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें झटका लगा था, चार्जशीट और समन आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई। नोएडा के सेक्टर-49 थाने में एल्विश पर वन्यजीव संरक्षण, आईपीसी और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि यूट्यूब वीडियो और रेव पार्टियों के लिए सांप और उसका जहर विदेशियों तक पहुंचाया गया। अदालत ने अब उन्हें मुकदमे का सामना करने के लिए समन जारी किया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...