Dhanbad : धनबाद के मोदीडीह नया श्याम बाजार की शबरी बस्ती… सोमवार की भोर, जब लोग सपनों में डूबे थे, तभी धरती ने करवट बदली। रात के सन्नाटे को चीरती एक जोरदार आवाज़ गूंजी और नींद खुलते ही लोगों ने देखा जमीन फट चुकी है, घर धंस चुके हैं।
आलोक रजक का मकान पूरा जमींदोज हो गया, अरुण रजक का घर दरारों में समा गया। चीख-पुकार के बीच युवकों ने जान पर खेलकर अरुण और उसके परिजनों को बाहर निकाला। आलोक की गाय-बकरी भी गोफ में जा फंसीं, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया। सुबह की इस दहशत में दर्जनों घरों में दरारें पड़ गईं। लोगों की आंखों में सवाल था “आख़िर कब तक?” क्योंकि यह इलाका पहले से ही डेंजर ज़ोन घोषित है, कई बार चेतावनी दी गई, मगर मजबूरी ने लोगों को वहीं बसाये रखा। घटना की खबर पाकर विधायक शत्रुघ्न महतो पहुंचे। लेकिन बस्ती में अब भी धरती के रहस्य और डर का साया गहरा है।
इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर फट गई धरती, मच गई चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : सफेद वरना छोड़ फरार हुआ चालक, फिर खुला राज…
इसे भी पढ़ें : दौड़ते हुये आया बेटा बोला, चाचा ने मां को…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में फिर ए’नकाउंटर
इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व गवर्नर हो सकते अगले उपराष्ट्रपति!
इसे भी पढ़ें :ससुराल आये युवक का तालाब में मिला श’व, हाथ में थी चप्पल












