spot_img

सफेद वरना छोड़ फरार हुआ चालक, फिर खुला राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के बरही चौक पर रविवार सुबह एक फिल्मी सीन की तरह ऑपरेशन चला। गुप्त सूचना पर सफेद वरना कार (UP70CY-9444) को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक पुलिस को देखकर गाड़ी लेकर भाग खड़ा हुआ। पीछा तेज हुआ और आखिरकार अपराधी ने हरिनगर गली में कार छोड़कर फरार हो गया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 7 बोरे डोडा – कुल 102 किलो बरामद हुआ। कीमत लाखों में आंकी जा रही है। कार समेत पूरा माल जब्त कर लिया गया है।

कांड दर्ज, तस्कर की तलाश तेज

बरही थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार चालक और तस्करों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने का भरोसा पुलिस ने दिलाया है। पुलिस टीम में SDPO बरही, बरही थानेदार, अवर निरीक्षक हरेन्द्र कुमार सिंह और बरही थाना सशस्त्र बल शामिल रहे। संदेश साफ है, हजारीबाग पुलिस का शिकंजा कस रहा है और नशे के कारोबारियों की अब खैर नहीं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...