spot_img
spot_img

पहले मा’री गो’ली, फिर पहुंचाया अस्पताल, क्या है माजरा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी मार्केट में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक फल विक्रेता विवेक साव को एक युवक ने गोली मार दी। घटना तब हुई जब विवेक अपना ठेला निकाल रहे थे। हमलावर ने पहले नाम पूछा, फिर थप्पड़ मारा और सीधे गोली चला दी, जो उनके कंधे को चीरते हुए निकल गई। घटना में हमलावर का एक साथी भी घायल हुआ है।

घरवालों का कहना है कि विवेक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह मामला एक लड़की को लेकर हुये विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि एक युवक, जिसने एक लड़की को भगाया था, वह कभी विवेक के मोबाइल से उस लड़की से बातचीत करता था। मोबाइल नंबर ट्रेस कर हमलावर विवेक तक पहुंचे थे। घटना के बाद घायल विवेक को खुद हमलावर ही चार साथियों के साथ कार में अस्पताल लेकर पहुंचा और फिर फरार हो गया। विवेक का इलाज चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद सिटी DSP आलोक रंजन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि जिसने गोली चलाई है, उसकी पहचान हो गई है और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और विवाद में शामिल लड़की को भी कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :चौपारण में भाजपाईयों का जुटान…

इसे भी पढ़ें :DC का आदेश, एक बूंद पानी की कमी न हो…

इसे भी पढ़ें :पुलिस डायरीः करीना कपूर ने किया चौंकाने वाला सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें :CM ने तैयारियों का लिया जायजा, दिये निर्देश

इसे भी पढ़ें :जंगल से जेल तक, खौफ से मिली आजादी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...