spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चौपारण में भाजपाईयों का जुटान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के चेतना पैलेस में शनिवार को भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बरही विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों से सैकड़ों भाजपाईयों का जुटान हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य मकसद संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा करना और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर विचार विमर्श करना था। कार्यक्रम में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा की सराहना की और उन्हें पार्टी की नीति और समाज सेवा के उद्देश्य को समझने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने की। वहीं, संचालन महामंत्री आशीष सिंह ने किया।

सरकार पर उठाये सवाल

हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। उन्होंने झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि कोयला तस्करी, गौ-तस्करी, नशे का कारोबार, और अवैध लॉटरी जैसे मामलों ने प्रशासन और सरकार की नीतियों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने महिलाओं की खराब स्थिति और मंईयां सम्मान योजना के कमजोर क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाये। सांसद ने यह भी कहा कि अगर अगले कुछ महीनों में स्थिति में सुधार नहीं होता, तो भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से प्रतिकार करेंगे। उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुसार काम करना चाहिये। उन्होंने बताया कि पार्टी की छवि को बनाये रखने के लिये सक्रिय कार्यकर्ताओं का जनहित के कार्यों में सहभागिता आवश्यक है। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की मध्यस्थता को महत्वपूर्ण मानती है। विधायक ने झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने को कहा। सम्मेलन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें मंडल अध्यक्ष विजय यादव, भाजपा नेता भगवान केशरी, बाबुलाल मेहता, लक्ष्मण प्रसाद यादव, मुकुंद साव, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, बिरेन्द्र रजक, रंजीत चंद्रवंशी, विकास यादव, सीताराम साव, बालेश्वर साव, और अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...