spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस डायरीः करीना कपूर ने किया चौंकाने वाला सनसनीखेज खुलासा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अभिनेता सैफ अली खान पर हुये हमले के कई महीनों के बाद सैफ की पत्नी करीना कपूर ने पुलिस को अपना बयान दिया है। पुलिस की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट से कई सनसनीखेज खुलासे हुये हैं। 1600 पन्नों की दाखिल चार्जशीट बयान में करीना ने बताया है कि वह हमला कितना भयानक था। इसमें संदेही गुनहगार शरीफुल इस्लाम की हरकतों का भी पूरा जिक्र है। पुलिस फाइल से मीडिया में आई स्टोरी के आधार पर kohramlive.com के सीनियर रिपोर्टर नीरज ठाकुर की कलम से…

16 जनवरी की वो रात मुंबई के सबसे महफूज़ माने जाने वाले इलाके बांद्रा में थी, लेकिन हवा में अजीब सा सन्नाटा था। चांद बादलों की ओट में था, और समुद्र की लहरें जैसे कोई तूफान आने की गवाही दे रही थीं। करीना कपूर उस वक्त अपनी दोस्त रिया कपूर के घर थीं। रात का डेढ़ बज रहा था, जब वो मुस्कुराती हुई अपने आलीशान घर लौटीं। बच्चों को सोया देखकर मां के चेहरे पर संतोष झलक उठा… लेकिन अगले ही पल, सब कुछ बदल गया। “मैडम! जेह के कमरे में कोई है… चाकू लिये… पैसे मांग रहा है…” ये शब्द केयरटेकर ने कांपती हुई आवाज में कहे थे। करीना ने जब दौड़ते हुये कमरे का दरवाजा खोला, तो सामने था काले कपड़ों में एक अजनबी, जिसकी आंखों में हैवानियत थी और हाथ में था मौत का औजार। सैफ अली खान उससे भिड़ चुके थे। खून बह रहा था, नर्स इलियम्मा जख्मी थी, गीता घायल, और सैफ के गले और हाथ पर चोट के निशान थे। करीना ने जैसे-जैसे हालात संभाले, एक मां की ममता ने हिम्मत का रूप ले लिया। “इलियम्मा, जेह को फौरन यहां से ले जाओ…” — उसने गम और ग़ुस्से के बीच चिल्लाते हुये कहा। उसी रात, उस फिल्मी महल के अंदर जो कुछ घटा, वो किसी थ्रिलर से कम नहीं था। सैफ को खून से लथपथ देख करीना ने नौकरों को आवाज दी.. हरी, रामू, रमेश और पासवान, सब को कहा, “अब कुछ नहीं, पहले सैफ को अस्पताल ले चलो!

 मौत के खेल के पीछे का राज

पुलिस जब आई, मुल्जिम तब तक फरार हो चुका था। लेकिन कुछ घंटे बाद, एक नाम सामने आया, शरीफुल इस्लाम। वो कोई आम चोर नहीं था, उसने खुलेआम कहा था —“मैं चोरी करने नहीं, एक करोड़ लेने आया हूं…!” शहर की सबसे महफूज मानी जाने वाली बिल्डिंग में दाखिल होकर उसने वो कर डाला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उस रात, सिनेमा से परे, रील से हटकर करीना कपूर एक असली हीरोइन बन गईं, एक मां, एक पत्नी और एक इंसान, जिसने डर के सामने खड़ी होकर अपने परिवार को बचाया। पुलिस आई, सवालों की झड़ी लगी। लेकिन जवाब एक भी नहीं। वो कौन था? कहां से आया? कैसे अंदर घुसा? और क्यों मांगे एक करोड़ रुपये? जवाब करीना कपूर का तब इतना आया कि “वो चेहरा… मैंने पहले कभी नहीं देखा… पर उसकी आंखें, जैसे मुझे निगल जाना चाहती थीं।”

राज खुला – नाम था…

जांच आगे बढ़ी तो सामने आया, एक नाम, जो मुंबई पुलिस की फाइलों में गुमनाम था। मोहम्मद शरीफुल इस्लाम। एक प्रवासी मजदूर, जो कभी असम के गांवों में खेतों में काम करता था। लेकिन मुंबई की चकाचौंध ने उसकी आंखों में लालच भर दिया। पुलिस फाइल यह बताता है कि उसने करीना की मैनेजर पूनम दामिया के पति तेजस की जान-पहचान के सहारे घर में एंट्री पाई। पहले उसने खुद को गरीब बताया, काम मांगा। फिर धीरे-धीरे पटौदी हाउस के अंदरूनी रूटीन को समझा और फिर, 16 जनवरी की उस रात, जब करीना बाहर थीं, और घर की रौशनी नींद में डूबी थी, वो भीतर घुसा…फिर तेजस दामिया ने पुलिस को हिंट दिया, एक मजदूर, जो पिछले कुछ हफ्तों से आसपास देखा गया था, गायब है। CCTV, कॉल रिकॉर्ड, और लोकेशन ट्रेसिंग से दो दिन में शरीफुल पकड़ लिया गया। शरीफुल ने खुद कबूल किया, “मैं नहीं चाहता था कि कोई मुझे रोके… मैंने सैफ को मारा ताकि बाकी सब डर जायें।” उसके पास चाकू नहीं, बल्कि एक किचन नाइफ था, जिसे वो छिपा कर लाया था। प्लान था, जेह को बंधक बनाकर पैसे वसूलने का। लेकिन उसने सैफ को कमज़ोर समझ लिया था…सैफ लड़े… और घायल हो गये। उसका जुर्म साबित हुआ। 1600 पन्नों के पुलिस फाइल में दर्ज है, करीना का बयान, सैफ की मेडिकल रिपोर्ट, नर्सों और कर्मचारियों की गवाही और शरीफुल की साजिश की परतें।

काली परछाई

“सिर्फ शरीफुल नहीं था उस रात घर में…” गीता, घरेलू सहायिका की चुप्पी टूटी। गीता की गवाही ने सबको चौंका दिया। इलियम्मा अभी भी अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन गीता, जो सैफ और करीना के पुराने स्टाफ में से थी, जब उस रात की डरावनी यादें जब उसके जेहन में कौंधीं, तो उसने कहा, सर के पीछे कोई और भी खड़ा था… उसने कुछ कहा, पर उसकी आवाज दब गई। और फिर… वो अचानक छत की ओर भागा।” पुलिस की आंखें फैल गईं। तो ये हमला प्लांड था, और दो लोगों ने अंजाम दिया था!  तेजस दामिया ने आगे कहा,  “मैंने शरीफुल को कभी-कभी एक और आदमी के साथ देखा था… लंबा, दुबला, नाम शायद तौसीफ।” पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकाली, शरीफुल के कॉल रिकॉर्ड में एक नाम बार-बार आया था, तौसीफ कुरैशी। कभी फ़ूड डिलिवरी करता था। लॉकडाउन में काम छूटा। फिर शरीफुल के साथ चोरी की प्लानिंग करने लगा। पर अब तौसीफ गायब था…मुंबई छोड़ चुका था, और पुलिस के हाथ से फिसल गया।  उसका चेहरा हर रडार पर था। वो जो शरीफुल से हर कदम पर जुड़ा रहा, वो जो फोन पर बातें करता था शायरी में और जिसकी तलाश अब मुंबई से निकलकर दिल्ली, बिहार और बांग्लादेश तक पहुंच चुकी थी। तौसीफ, एक पूर्व वॉचमैन, जो अब बन चुका था मुंबई का मोस्ट वांटेड। तौसीफ अब भी लापता है। शरीफुल के पास कोई डायरी बरामद हुई है, जिसमें “R House – Phase 2” लिखा है। सैफ-करीना की सिक्योरिटी अब Z+ लेवल की है।

 R हाउस का रहस्य

ACP त्रिवेदी की आंखों में जमी धूल अब साफ हो चुकी थी। पुलिस डायरी में दर्ज नाम — “R हाउस – Phase 2, खार वेस्ट” वहीं बंगला जहां कभी एक अनजान औरत रात के अंधेरे में आती थी…काले कपड़ों में, गाड़ी की हेडलाइट बंद कर, सिर्फ परछाई बनकर। बंगले का एक कमरा – जो सालों से बंद था…जब पुलिस ने R हाउस की तलाशी ली,
तो तीसरे कमरे में एक पुरानी अलमारी में मिली तस्वीरें, दस्तावेज़ और एक बर्नर फोन। तस्वीर में शरीफुल अकेला नहीं था। उसके साथ था –तौसीफ, और… एक चेहरा जो करीना को बहुत जाना-पहचाना लगा। करीना की यादों में आया भूला हुआ अतीत…“ये चेहरा… ये तो वही म्यूज़िक डायरेक्टर है… जिसने 2019 में सैफ के शो का स्कोर बनाया था…”

ACP त्रिवेदी चौंक गये। तो क्या ये हमला पर्सनल बदला था? या फिर… किसी बड़े षड्यंत्र की पहली कड़ी? रहस्य गहराता गया…इलियम्मा ने होश में आते हुये एक और नाम लिया —”वो कहता था… तुमने मेरे भाई को भुला दिया…”क्या तौसीफ का कोई पारिवारिक रिश्ता है सैफ से? क्या कोई पुरानी गलती अब बन चुकी है मौत की वजह? आने वाले समय में खुलेगा सारा राज….।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...