Latehar : सालों से डर की परछाई में जीते लातेहार को कुछ सुकून मिला है। हेसाबार-भांग जंगल में घुसी पुलिस को देख, घेराबंदी कर वहां छुपे बैठे TSPC के हार्ड कोर उग्रवादी अपने हथियारों के साथ कानून के सामने घुटने टेकने को मजबूर हो गये। पुलिस ने सब जोनल कमांडर नारायण भोक्ता उर्फ आदित, आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, एरिया कमांडर अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा एवं उसके साथी महेंद्र ठाकुर, इमरान अंसारी, और संजय उरांव को दबोच लिया। इनके पास से 4 रायफलें, 1 रिवॉल्वर, 1102 राउंड जिंदा गोलियां, दो वर्दियां, दो बाइक और ढेरों नक्सली पर्चे मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, ये वही लोग थे जो जेल से छूटकर फिर उसी खून के खेल में लौट आये थे। लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव की अगुवाई में पुलिस ने साफ किया “लातेहार, गढ़वा, पलामू और चतरा अब उक्त उग्रवादियों के खौफ से आजाद होंगे।”







