Ranchi : राजधानी रांची में गर्मी दस्तक दे चुकी है, वहीं रांची प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने आज पंचायतों के मुखिया और अफसरों से सीधी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बात की। DC भजन्त्री ने सभी पंचायतों में चापानल की स्थिति पर रिपोर्ट तलब की है, वहीं टूटी नलियों से लेकर सूखे कुओं तक की जानकारी ली। DC ने दो टूक कहा कि किसी हालत में पानी की कमी बर्दाश्त नहीं होगी। पंचायत से पूछा, कौन सा चापानल खराब है, वहीं, मुखिया से पूछा गया किस गांव में पानी नहीं? कहां गड़बड़ी है? कितनी जरूरत है नये चापानलों की? सूचियां जल्द भेजने का सख्त आदेश दिया गया। DC भजन्त्री ने कहा, पंचायत भवन मजबूत हो, रोजगार योजनाएं ठीक से चलें, अफसर जवाबदेह रहें एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनायें। मुखिया से कहा गया कि “मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना” की राशि का सदुपयोग की दिशा में पहल करें। महिलाएं बकरी-मुर्गी पालन से आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं। पंचायत की दीदी मिसाल बने, सिर्फ परिवार के लिये नहीं, पूरे गांव के लिये। बैठक के अंत में DC बोले “गर्मी तो आयेगी, लेकिन हमारी तैयारी उससे आगे होनी चाहिये। हर पंचायत में पानी बहे… और हर गांव में उम्मीद।” बैठक में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश साव, सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार एवं सभी BDO, अभियंता, सचिव, ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत मुखिया मौजूद थे।
DC का आदेश, एक बूंद पानी की कमी न हो…
Date:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…
Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...
खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...
मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…
Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...
सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…
Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...







