Ranchi : राजधानी रांची में झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर ली है। 14 जून को आयोजित होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये शुक्रवार को समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने की।
हर पहलू पर मंथन
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार सहित सभी गश्ती-सह-जोनल दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, केंद्र अधीक्षक और परीक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। परीक्षा संचालन से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। नकल रोकने के लिये कड़ी निगरानी रखी जायेगी और सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाने के निर्देश दिये गये।
पांच उप-केंद्रों पर एक पाली में होगी परीक्षा
झारखंड लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन 14 जून (रविवार) को रांची जिले के पांच उप-केंद्रों पर किया जायेगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, चिकित्सा सुविधा, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रवेश के समय किसी तरह की असुविधा से बचने के लिये आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की भी सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़ें : किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…
इसे भी पढ़ें : सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…
इसे भी पढ़ें : पलामू के नौडीहा में 21 करोड़ रुपये से बनेगा बाइपास…
इसे भी पढ़ें : फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…
इसे भी पढ़ें : एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…









