spot_img

आखिरकार इस कसाई को मिल गई फां’सी की सजा…

Date:

spot_img
spot_img

UP : डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या के मामले में अदालत ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात के गुनहगार विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को जिला एवं सत्र न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। इससे पहले जिला जज डा. बब्बू सारंग की अदालत ने गुरुवार को आरोपी को दोषी करार दिया था। शुक्रवार को सजा के ऐलान के दौरान विराज की आंखों से आंसू निकल पड़े। अदालत के फैसले के दौरान मृतक आरव की नानी पिंकी देवी भी मौजूद थीं। उन्होंने दोषी को फांसी की सजा सुनाये जाने पर संतोष जताया। मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। अब अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

अदालत ने माना- बेहद जघन्य अपराध

पुलिस अभिरक्षा में गुनहगार को दोपहर करीब ढाई बजे जेल से कोर्ट लाया गया था। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य पर्याप्त और स्पष्ट हैं। अदालत ने घटना को बेहद जघन्य मानते हुये गुनहगार को मृत्युदंड की सजा सुनाई। फैसला सुनाये जाने के बाद पुलिस गुनहगार को वापस जेल ले गई।

मासूम को सड़क पर आठ बार पटका था

यह खौफनाक वारदात इसी साल बीते 30 मई को शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में हुई थी। आरोप है कि विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने रिश्ते की भाभी रति देवी से शादी की इच्छा पूरी नहीं होने पर उसके डेढ़ साल के बेटे आरव को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले गया। घर से करीब 50 मीटर दूर सुनसान सड़क पर उसने मासूम को महज 27 सेकंड में आठ बार पटक दिया। इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई थी।

रिश्ते और भरोसे का उठाया था फायदा

मामले के अनुसार, रति देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी। पति से विवाद के बाद वह कुछ समय से मायके में रह रही थी। इसी दौरान सुमित के फुफेरे भाई विराज ने मदद का भरोसा देकर रति से संपर्क बढ़ाया और बाद में शादी का प्रस्ताव रखा। रति ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। घटना वाले दिन रति अपनी मां पिंकी देवी के साथ कानूनी सलाह लेने शिकोहाबाद आई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और मासूम आरव को अपने साथ ले गया।

 

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में SIR फॉर्म के नाम पर पैसे मांगने का इल्जाम, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी फिर हुई ल’हूलु’हान…

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव में BJP का बड़ा बदलाव…

इसे भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों में कल 2 घंटे बिजली रहेगी गुल…

इसे भी पढ़ें : लूटकांड का चौथा और आखिरी गुनहगार भी धरा गया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों को मिले नये DDC…

Patna : बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा...

जमुनियातरी की बिरहोर महिला ने तोड़ा दम…

Chouparan(Krishna Paswan) : पहाड़ों के बीच बसे जमुनियातरी गांव...

ट्रंप की चेतावनी: मेरी ह’त्या की कोशिश हुई तो ईरान पर होगी जर्बदस्त ब’मबारी…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है...

ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर मजदूर नेता बोले…

Ramgarh(Prince Verma) : वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और...

कांग्रेस का दावा, झारखंड में बढ़ा निवेशकों का भरोसा…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता...