Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल यानी शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य को लेकर दो घंटे का शटडाउन लिया जायेगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण लटमा रोड, हनुमान नगर, प्रेम नगर, विकास नगर, चोरियां टोली, न्यू ऊर्जा नगर एवं आसपास के अन्य क्षेत्र में 2 घंटे बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुये अपने जरूरी काम पहले पूरा कर लें। विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जायेगी।
इसे भी पढ़ें : लूटकांड का चौथा और आखिरी गुनहगार भी धरा गया…
इसे भी पढ़ें : चौपारण के सोम राज सेना में बने लेफ्टिनेंट डॉक्टर, बढ़ाया क्षेत्र का मान…
इसे भी पढ़ें : चोरदाहा में बांटी गई धोती-साड़ी और लूंगी…
इसे भी पढ़ें : ‘मौ’त आये तो अपनी जमीन पर आये,’ शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : ‘अब किसके सहारे जीयेंगे,’ पति का श’व लेकर सड़क पर बैठी पत्नी…








