Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में सफल होता है तो अमेरिका बेहद कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिये हैं। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में दावा किया कि वह लंबे समय से ईरान की कथित हत्या सूची में हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में उन्हें इस्राइल की ओर से कोई नई खुफिया जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि किसी भी हमले की स्थिति में ईरान को ऐसी सैन्य प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा, जैसा उसने पहले कभी नहीं देखा होगा। इससे पहले फरवरी 2025 में भी ट्रंप ईरान को इसी तरह की चेतावनी दे चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर मजदूर नेता बोले…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस का दावा, झारखंड में बढ़ा निवेशकों का भरोसा…
इसे भी पढ़ें : आखिरकार इस कसाई को मिल गई फां’सी की सजा…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में SIR फॉर्म के नाम पर पैसे मांगने का इल्जाम, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी फिर हुई ल’हूलु’हान…








