spot_img

दनुआ घाटी फिर हुई ल’हूलु’हान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की चर्चित दनुआ घाटी में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जोड़रही पुल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिये यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही चोरदाहा चेक पोस्ट प्रभारी नीतीश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में  कमलेश यादव (गोपालगंज, बिहार) एवं चंद्रशेखर (उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हुये। दोनों घायलों को NHAI एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन झारखंड की ओर से बिहार जा रहा था। इसी दौरान जोड़रही पुल के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिये सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से यातायात व्यवस्था को जल्द सामान्य कराया गया।

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव में BJP का बड़ा बदलाव…

इसे भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों में कल 2 घंटे बिजली रहेगी गुल…

इसे भी पढ़ें : लूटकांड का चौथा और आखिरी गुनहगार भी धरा गया…

इसे भी पढ़ें : चौपारण के सोम राज सेना में बने लेफ्टिनेंट डॉक्टर, बढ़ाया क्षेत्र का मान…

इसे भी पढ़ें : चोरदाहा में बांटी गई धोती-साड़ी और लूंगी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर मजदूर नेता बोले…

Ramgarh(Prince Verma) : वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और...

कांग्रेस का दावा, झारखंड में बढ़ा निवेशकों का भरोसा…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आखिरकार इस कसाई को मिल गई फां’सी की सजा…

UP : डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी...

गढ़वा में SIR फॉर्म के नाम पर पैसे मांगने का इल्जाम, वीडियो वायरल…

Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड में चल रही SIR (Special Intensive...

बांकीपुर उपचुनाव में BJP का बड़ा बदलाव…

Patna : बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव...