spot_img

जमुनियातरी की बिरहोर महिला ने तोड़ा दम…

Date:

spot_img
spot_img

Chouparan(Krishna Paswan) : पहाड़ों के बीच बसे जमुनियातरी गांव में रहने वाले विलुप्तप्राय आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चोरदाहा पंचायत अंतर्गत जमुनियातरी गांव निवासी सेमफुलवा देवी का इलाज के दौरान हजारीबाग सदर अस्पताल में निधन हो गया। उसके पति का नाम प्रयाग बिरहोर बताया गया। बताया गया कि बीती रात दवा खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने मदद की गुहार लगाई।

एंबुलेंस से पहुंची थीं चौपारण अस्पताल

सूचना मिलने के बाद विधायक मनोज कुमार यादव की ओर से उपलब्ध कराये गये एंबुलेंस से सेमफुलवा देवी को पहाड़ी क्षेत्र स्थित जमुनियातरी गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण लाया गया। CHC में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सेमफुलवा देवी अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गई हैं। परिवार के अनुसार, पांच बच्चों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अभी अविवाहित है। मां के निधन के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं, गांव में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड प्रशासन सक्रिय हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की ओर से मृतका के अंतिम संस्कार के लिये आर्थिक सहायता की व्यवस्था कराई गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बिरहोर जैसे विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के परिवारों के लिये स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं को और मजबूत करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : ट्रंप की चेतावनी: मेरी ह’त्या की कोशिश हुई तो ईरान पर होगी जर्बदस्त ब’मबारी…

इसे भी पढ़ें : ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर मजदूर नेता बोले…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस का दावा, झारखंड में बढ़ा निवेशकों का भरोसा…

इसे भी पढ़ें : आखिरकार इस कसाई को मिल गई फां’सी की सजा…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में SIR फॉर्म के नाम पर पैसे मांगने का इल्जाम, वीडियो वायरल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों को मिले नये DDC…

Patna : बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा...

ट्रंप की चेतावनी: मेरी ह’त्या की कोशिश हुई तो ईरान पर होगी जर्बदस्त ब’मबारी…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है...

ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर मजदूर नेता बोले…

Ramgarh(Prince Verma) : वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और...

कांग्रेस का दावा, झारखंड में बढ़ा निवेशकों का भरोसा…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आखिरकार इस कसाई को मिल गई फां’सी की सजा…

UP : डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी...