Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के दौरान 14 MOU और ₹99,639 करोड़ के प्रस्तावित निवेश को राज्य में बदलते औद्योगिक माहौल का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि निवेशकों का भरोसा प्रचार से नहीं, बल्कि नीतियों, स्थिरता और सुशासन से बनता है। नायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों को निवेश और रोजगार बढ़ाने वाला बताते हुये कहा कि MOU को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित निवेश से स्थानीय युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। वहीं, भाजपा से अपील की कि वह राज्य में आने वाले निवेश और विकास योजनाओं का विरोध करने के बजाय सकारात्मक राजनीति करे।
इसे भी पढ़ें : आखिरकार इस कसाई को मिल गई फां’सी की सजा…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में SIR फॉर्म के नाम पर पैसे मांगने का इल्जाम, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी फिर हुई ल’हूलु’हान…
इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव में BJP का बड़ा बदलाव…
इसे भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों में कल 2 घंटे बिजली रहेगी गुल…








