spot_img

ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर मजदूर नेता बोले…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh(Prince Verma) : वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और झारखंड के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर रजरप्पा में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। CCL रजरप्पा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (RCMS) के संपर्क कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, मजदूर प्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। ददई दुबे का निधन 10 जुलाई 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर वक्ताओं ने उनके राजनीतिक सफर, मजदूरों के प्रति समर्पण और जनसेवा के कार्यों को याद किया।

‘ददई दुबे नेता नहीं, मजदूरों के सच्चे साथी थे’

कार्यक्रम में RCMS के क्षेत्रीय अध्यक्ष हाजी अख्तर आजाद ने कहा कि ददई दुबे ने अपना पूरा जीवन मजदूरों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई में लगा दिया। उन्होंने कहा, “ददई दुबे केवल नेता नहीं, मजदूरों के सच्चे मसीहा थे। उनकी ईमानदारी, निर्भीकता और सेवा भावना हम सभी के लिये प्रेरणादायक है। उनके विचार और संघर्ष हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत देते रहेंगे।” श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि ददई दुबे ने राजनीति को हमेशा सेवा का माध्यम माना। गरीबों, श्रमिकों और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया। उनके योगदान को याद करते हुये कहा गया कि मजदूर हितों के लिये उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणा बनी रहेगी। मौके पर RCMS के क्षेत्रीय सचिव राजेंद्र नाथ चौधरी, संतोष रजक, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एहसानुल्लाह, वाशरी शाखा अध्यक्ष रामपोदो महतो, फोरमैन नकुल महतो, वाशरी शाखा सचिव अर्जुन महंत, राजेश कुमार पांडे, देवानंद राणा, रंजीत कुमार रवानी, ओहिद अंसारी, माइल पंचायत मुखिया फिरोज अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और RCMS सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस का दावा, झारखंड में बढ़ा निवेशकों का भरोसा…

इसे भी पढ़ें : आखिरकार इस कसाई को मिल गई फां’सी की सजा…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में SIR फॉर्म के नाम पर पैसे मांगने का इल्जाम, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी फिर हुई ल’हूलु’हान…

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव में BJP का बड़ा बदलाव…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों को मिले नये DDC…

Patna : बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा...

जमुनियातरी की बिरहोर महिला ने तोड़ा दम…

Chouparan(Krishna Paswan) : पहाड़ों के बीच बसे जमुनियातरी गांव...

ट्रंप की चेतावनी: मेरी ह’त्या की कोशिश हुई तो ईरान पर होगी जर्बदस्त ब’मबारी…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है...

कांग्रेस का दावा, झारखंड में बढ़ा निवेशकों का भरोसा…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आखिरकार इस कसाई को मिल गई फां’सी की सजा…

UP : डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी...