Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड में चल रही SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के बीच गढ़वा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया। गढ़वा के रंका प्रखंड के एक बूथ की महिला BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) पर SIR फॉर्म देने और भरने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। रंका अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) मयंक भूषण ने मामले की जांच के निर्देश दिये हैं।
बूथ संख्या 383 की BLO पर लगा इल्जाम
यह मामला रंका प्रखंड के खपरो पंचायत अंतर्गत गोरयाबांध टोला स्थित बूथ संख्या 383 का बताया जा रहा है। यहां तैनात महिला BLO जमीला बीबी पर आरोप है कि उन्होंने SIR फॉर्म उपलब्ध कराने और उसे भरने के नाम पर लोगों से “खर्चा पानी” की मांग की। स्थानीय लोगों की ओर से सामने आये वीडियो में पैसे को लेकर बातचीत का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रंका SDM मयंक भूषण ने मामले को गंभीरता से लेते हुये रंका के BDO को जांच की जिम्मेदारी दी है। SDM ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उपायुक्त के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। मामले में स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान कुछ ग्रामीणों ने BLO द्वारा पैसे मांगने की बात कही है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
BLO का दावा- मुझे फंसाने की कोशिश
वहीं, आरोपों से घिरी BLO जमीला बीबी ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। BLO ने कहा, “मैं अब तक करीब 170 फॉर्म भर चुकी हूं। किसी भी व्यक्ति से पूछताछ की जा सकती है। कुछ लोग जानबूझकर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।”
इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी फिर हुई ल’हूलु’हान…
इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव में BJP का बड़ा बदलाव…
इसे भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों में कल 2 घंटे बिजली रहेगी गुल…
इसे भी पढ़ें : लूटकांड का चौथा और आखिरी गुनहगार भी धरा गया…
इसे भी पढ़ें : चौपारण के सोम राज सेना में बने लेफ्टिनेंट डॉक्टर, बढ़ाया क्षेत्र का मान…








