Kohramlive : ओडिशा की महिला क्रिकेटर राजश्री स्वांई की डेड बॉडी आज कटक के पास एक घने जंगल में पेड़ से लटकती मिली। जानकारी के मुताबिक, राजश्री 11 जनवरी से लापता थीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटक के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने कहा कि उनका शव अथागढ़ क्षेत्र में गुरुदिझाटिया जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। राजश्री के कोच ने गुरुवार को कटक में मंगलाबाग पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि गुरुदिझाटिया पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा। अभी तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उनके परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। राजश्री का स्कूटर जंगल के करीब मिला था और उनका मोबाइल फोन भी बंद था। पुलिस ने कहा, हर एंगल से जांच की जा रही है।
राजश्री सहित करीब 25 महिला क्रिकेटर ओडिशा क्रिकेट संघ (OCA) द्वारा बाजराकाबाटी क्षेत्र में आयोजित ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा थीं, जो पुडुचेरी में होने वाले आगामी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए था। सभी एक होटल में ठहरी हुई थीं। ओडिशा राज्य महिला क्रिकेट टीम की घोषणा 10 जनवरी को की गई थी, लेकिन राजश्री अंतिम सूची में शामिल नहीं थीं। पुलिस ने कहा कि अगले दिन खिलाड़ी अभ्यास के लिएतांगी क्षेत्र में क्रिकेट मैदान में गई थीं, लेकिन राजश्री ने अपने कोच को बताया कि वह अपने पिता से मिलने के लिए पुरी जा रही हैं।

SHOCKING NEWS:
Odisha woman cricketer Rajashree Swain was found hanging from a tree in Gurudijhatia forest.
Family members have put allegations against Odisha Cricket Association (OCA) and the coach of the women’s team, Pushpanjali Banerjee.#CricketTwitter Source: OdishaTV pic.twitter.com/TXGgUITuO1
— Female Cricket (@imfemalecricket) January 13, 2023
इसे भी पढ़ें :बिहार में 81 डॉक्टर सेवा से बर्खास्त…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :ईचाक में फलते-फूलते दो नंबरी खननबाज, प्रशासन ने दी तीखी चोट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :शानदार, जानदार, लाजवाब है क्रूज गंगा विलास, खासियत जान रह जायेंगे दंग, देखें…
इसे भी पढ़ें :BREAKING : नहीं रहे JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव
इसे भी पढ़ें :दिन के उजाले में लुकैया जंगल में ठांय-ठांय, देखें वीडियो….
इसे भी पढ़ें :पूर्व वित्त सचिव के ठिकानों पर CBI की रेड
इसे भी पढ़ें :साली के प्यार में कांटा बनी घरवाली को ही निपटा डाला
इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वालों को झटका, सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव
इसे भी पढ़ें : श्रीलंकाई चारों खाने चित्त, टीम इंडिया धो डाला















