Hazaribagh(Sunil Sahu) : गैरमजरूआ जमीन पर बेखौफ अवैध पत्थर खनन का काला धंधा चल रहा था। इस बात का खुलासा आज तब हुआ जब हजारीबाग के खान निरीक्षक सुनील कुमार ने ईचाक थाना क्षेत्र के टेपसा में औचक निरीक्षण किया। जांच से खुलासा हुआ कि वन भूमि के नजदीक गैरमजरूआ जमीन पर 13 लाख 81 हजार 560 घनफीट अवैध पत्थर पाया गया। खान इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि यह काला धंधा साडम गांव के रौशन सिंह, चंदवारा के संजय मेहता, गुंजा ईचाक के सुभाष मेहता, विकास मेहता एवं नगवां गांव के जितन महतो और मुंशी महतो द्वारा किया जा रहा था। जांच टीम को देखते ही वहां काम कर रहे मजदूरों ने ट्रैक्टर, जेसीबी हटा लिये।
अवैध खदान से हथौड़ा, साबल एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इन 6 गलत लोगों के खिलाफ ईचाक थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच से खुलासा हुआ कि अवैध खननबाजों के कारण सरकार को करीब 1 करोड़ 27 लाख 8 हजार 943 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। जांच टीम में खान इंस्पेक्टर सुनील कुमार के साथ वनरक्षी प्रभात किशोर लकड़ा, प्रदूषण विभाग के अभिनव कुमार सिन्हा और ईचाक थाने के ASI संजय यादव मौजूद थे। यह छापेमारी हजारीबाग की DC नैंसी सहाय एवं जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार के आदेश पर की गयी।
इसे भी पढ़ें :दिन के उजाले में लुकैया जंगल में ठांय-ठांय, देखें वीडियो….
इसे भी पढ़ें :BREAKING : नहीं रहे JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट, इस बार क्या हुआ देखें…
इसे भी पढ़ें : स्पाइस जेट में बम होने की खबर से मचा तहलका… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :घना कोहरा बन गया काल, 7 की उठी अर्थी, CM ने जताया शोक
इसे भी पढ़ें :PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :छुट्टी में घर आए फौजी का किया यह हाल, पत्नी बेसुध… देखें
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने इन Youtube Channels को किया बैन…देखें
इसे भी पढ़ें :शादीशुदा पुरुषों के लिए वरदान है अदरक, दूर होगी ये कमजोरी






