spot_img

दिन के उजाले में लुकैया जंगल में ठांय-ठांय, देखें वीडियो….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दिन के उजाले में राजधानी रांची के लुकैया जंगल में TPC उग्रवादियों और पुलिस में जमकर मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चली। पुलिस का दावा है कि तीन उग्रवादियों को गोलियां लगी है। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का फायदा उठा भाग निकले। आशंका है कि गोली खाने वाले उग्रवादियों को भी उनके साथी अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। TPC के कुख्यात दिनेश गंझू उर्फ अरविंद तिवारी एवं मुरारी के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की तरफ से मुठभेड़ का नेतृत्व खलारी के DSP अनिमेष नथानी कर रहे थे। वहीं इसमें बुढ़मू, ठाकुर गांव एवं पिठोरिया थाने की पुलिस शामिल थी। QRT एवं झारखंड जगुआर के जवानों को भी जंगल में भेजा गया था। दिन के साढ़े चार बजे के करीब यह मुठभेड़ रांची के ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के लुकैया जंगल में हुई।

मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में पुलिस को एक राइफल, 21 जिंदा गोलियां और 23 खोखे मिले। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि लुकैया जंगल में TPC उग्रवादियों का जुटान हुआ है। उनका इरादा ठीक नहीं है। उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। वहीं जंगल में खाने-पीने का भी दौर चल रहा है। पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने इस सूचना को गंभीरता से लिया। आगे का टास्क DSP अनिमेष नथानी को दिया गया। SSP ने स्पेशल QRT टीम को भी भेजा गया। जंगल में पुलिस के घुसते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अत्याधुनिक हथियारों के सामने उग्रवादी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये। जंगल से भाग जाने में ही अपनी भलाई समझे। पुलिस की गोलियां तीन उग्रवादियों को भी लगने की बात सामने आ रही है। आशंका है कि इसी दस्ते ने कुछ दिन पहले कांके और पिठोरिया थाना क्षेत्र में आगजनी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस फरार उग्रवादियों की खोज में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट, इस बार क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : स्पाइस जेट में बम होने की खबर से मचा तहलका… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :घना कोहरा बन गया काल, 7 की उठी अर्थी, CM ने जताया शोक

इसे भी पढ़ें :PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक… देखें वीडियो 

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में घर आए फौजी का किया यह हाल, पत्नी बेसुध… देखें

इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने इन Youtube Channels को किया बैन…देखें

इसे भी पढ़ें :शादीशुदा पुरुषों के लिए वरदान है अदरक, दूर होगी ये कमजोरी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...