spot_img

श्रीलंकाई चारों खाने चित्त, टीम इंडिया धो डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने श्रीलंका को धो दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुरुवार को खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया ने अपने ‘मिशन 2023’ की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। टीम इंडिया इस साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।

श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम किसी तरह 200 रन के पार पहुंच पाई।  39.4 ओवर में 215 रनों पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया 43.2 ओवर में जीत हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने छह विकेट पर 219 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम इंडिया पहले मैच 67 रन से जीती थी। अब तीसरा और आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 10वीं सीरीज को अपने नाम कर लिया है।

2006 में दोनों टीमों के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज 0-0 की बराबरी पर रही थी। तब पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया हो पाया था। वहीं दूसरे मुकाबले में टॉस भी नहीं हुआ था। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया पिछली बार 1997 में सीरीज हारी थी। उसके बाद 13 सीरीज में 11 टीम इंडिया ने जीती और दो ड्रा रहा। टीम इंडिया की जीत के सूत्रधार गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज रहे। वहीं, बल्लेबाजी में अनुभवी केएल राहुल ने मध्यक्रम में अपना शानदार जौहर दिखाया । 86 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद राहुल पारी को संभाला और हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। हार्दिक 53 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद राहुल को अक्षर पटेल का साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की। केएल राहुल 103 गेंद पर 63 और कुलदीप यादव 10 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 86 रन तक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान रोहित शर्मा 17, शुभमन गिल 21, विराट कोहली 4 और श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हो गये।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...

गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...