spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शानदार, जानदार, लाजवाब है क्रूज गंगा विलास, खासियत जान रह जायेंगे दंग, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : शानदार, जानदार और लाजवाब है रिवर क्रूज गंगा विलास। क्रूज पूरी तरह से इको फ्रेंडली है। क्रूज की बनावट और साज-सज्जा फाइव स्टार होटल से कम नहीं। गंगा विलास क्रूज की अपस्ट्रीम में रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा है। डाउनस्ट्रीम में इसकी रफ्तार दोगुनी हो जायेगी। क्रूज को चलाने में एक रोज में एक हजार लीटर डीजल खर्च होंगे। इसकी ईंधन क्षमता 40 हजार लीटर की है। इस लिहाज से 40 दिनों तक यह लगातार पानी पर चल सकता है। दुनिया के सबसे लंबी क्रूज की लंबाई साढ़े 62 मीटर और चौड़ाई 12.8 मीटर है। इसमें पर्यटकों के रहने के लिए कुल 18 सुइट्स हैं।  40 सीटर का एक रेस्टोरेंट, स्पा रूम और तीन सनडेक हैं। म्यूजिक का भी पूरा इंतजाम है। 32 पर्यटकों सहित कुल 80 यात्रियों के ठहरने की सुविधा है। इसके फर्नीचर, क्रॉकरी, कमरों के रंग व डिजाइन में 1960 के बाद के भारत की झलक दिखेगी। गजब का दिखने वाले इस शानदार क्रूज गंगा विलास को PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर विदा करेंगे। क्रूज की बुकिंग अगले दो सालों तक के लिए फुल हो गई।

गंगा विलास क्रूज में बना सन डेक

गंगा विलास क्रूज

गंगा विलास क्रूज

स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटकों के साथ वाराणसी से बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक का सफर 51 दिनों में पूरी करेगा। करीब 3200 किलोमीटर की यात्रा होगी। यात्रा में 27 नदियों के साथ 50 पर्यटक स्थल जुड़ेंगे। गंगा क्रूज के डायरेक्टर राज सिंह ने मीडिया को बताया कि भारत में निर्मित इस क्रूज में कई राज्यों के 40 क्रू सदस्य हैं। गंगा विलास में एक सूट 38 लाख रुपये में बुक किए गए हैं। सूट को कई यात्रियों ने मिलकर बुक किया है।

एक यात्री के हिस्से में 13 लाख रुपए का खर्च आया है। अलग-अलग ट्रेवल स्लॉट के लिए किराया अलग-अलग है। इनक्रेडिबल बनारस पैकेज की कीमत 1.12 लाख रुपये है। इस पैकेज में गंगा घाट से लेकर रामनगर तक की यात्रा शामिल है। यह यात्रा चार दिन की होगी। बनारस में एक दिन की यात्रा का किराया करीब 25 हजार रुपये है। कोलकाता-बनारस पैकेज का किराया 4 लाख 37 हजार 250 रुपये है। कोलकाता से मुर्शिदाबाद राउंड ट्रिप (आठ दिन) के लिए 2 लाख 92 हजार 875 रुपये देने होंगे। क्रूज में 60 हजार लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता है। राज सिंह ने मीडिया को बताया कि पहले अलग-अलग नदियों में यात्रा के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी, लेकिन अब एक बार ही अनुमति लेकर क्रूज यात्रा शुरू हो सकती है। बनारस से डिब्रूगढ़ की यात्रा के दौरान पर्यटकों के लिए 40 शहरों में ठहरने और घूमने के इंतजाम किए गये हैं। क्रूज को चलाने के लिये पानी की गहराई 1.4 मीटर ही चाहिये।

गंगा विलास क्रूज

गंगा विलास क्रूज

गंगा विलास क्रूज के अंदर का नजारा

 

गंगा विलास लग्जरी क्रूज

आत्मनिर्भर भारत का जीवंत उदाहरण है गंगा विलास क्रूज

इसे भी पढ़ें :BREAKING : नहीं रहे JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट, इस बार क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : स्पाइस जेट में बम होने की खबर से मचा तहलका… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :घना कोहरा बन गया काल, 7 की उठी अर्थी, CM ने जताया शोक

इसे भी पढ़ें :PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक… देखें वीडियो 

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में घर आए फौजी का किया यह हाल, पत्नी बेसुध… देखें

इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने इन Youtube Channels को किया बैन…देखें

इसे भी पढ़ें :शादीशुदा पुरुषों के लिए वरदान है अदरक, दूर होगी ये कमजोरी

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...