spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

साली के प्यार में कांटा बनी घरवाली को ही निपटा डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : साली के प्यार का खुमार अनिल पर ऐसा चढ़ा कि वह खूनी बन गया। प्यार के राह में कांटा बनी सास और पत्नी को छुरा घोंप दिया। पत्नी की मौत हो गई, वहीं सास अस्पताल में है। बीते चार साल से साली के प्यार में दिवाना अनिल किसी भी हाल में साली को नहीं छोड़ना चाहता था, वहीं सास और पत्नी घोर एतराज जताया करती थी। इस बात को लेकर अक्सर घर में कलह भी होते रहता था। एक रोज अनिल नशे में टून होकर घर पहुंचा। कांटा बनी पत्नी को मारने-पीटने लगा। बीच-बचाव करने सास सामने आ गई। गुस्से में फनफन कर रहा अनिल बिना कुछ समझे-बुझे सास और पत्नी पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। दोनों को लहुलूहान कर छोड़ दिया। बेतरह जख्मी मां-बेटी को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पत्नी ने दम तोड़ दिया, वहीं साल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह वारदात धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के महावीर नगर में हुई। बीते 8 जनवरी को हुई घटना के बाद अनिल फरार हो गया।

धनसार थाने में FIR दर्ज होने के बाद फरार अनिल की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने अनिल को धर दबोचा। उसने अपने इकबालिया बयान में अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि साली के प्यार के राह में कांटा बनने के कारण पत्नी को जान से मार दिया, वहीं सास लहुलूहान है। उसने जो कुछ किया, उसे अफसोस है। उसने आवेश में आकर यह कांड कर गया।

इसे भी पढ़ें : ईचाक में फलते-फूलते दो नंबरी खननबाज, प्रशासन ने दी तीखी चोट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दिन के उजाले में लुकैया जंगल में ठांय-ठांय, देखें वीडियो….

इसे भी पढ़ें :BREAKING : नहीं रहे JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट, इस बार क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : स्पाइस जेट में बम होने की खबर से मचा तहलका… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :घना कोहरा बन गया काल, 7 की उठी अर्थी, CM ने जताया शोक

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...