Afghanistan : तालिबान ने Afghanistan पर कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ तालिबान की तानाशाही साफ देखने को मिल रही है। एक दिन पहले तालिबान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वादा किया था कि महिला अधिकारों की हिफाजत की जाएगी, लेकिन एक हफ्ता पहले ही अफगानस्तान के सरकारी चैनल को जॉइन करने वाली महिला एंकर खदीजा अमीन को वहां के अधिकारियों ने निकाल दिया है। उधर, बल्ख की महिला गवर्नर सलीमा मजारी को भी बंधक बना लिया गया है।
Read more:भारतीयों को लाने वायुसेना का विमान पहुंचा काबुल
Read more:स्वतंत्रता दिवस पर हिंसा के बाद शिलांग में कर्फ्यू, गृह मंत्री का इस्तीफा…
चैनल के अधिकारियों ने खदीजा से कहा
सरकारी चैनल पर महिलाएं काम नहीं कर सकती हैं। खदीजा ने कहा, “अब मैं क्या करूंगा। भविष्य की पीढ़ी के पास कुछ नहीं होगा। 20 साल में हमने जो कुछ भी हासिल किया है, वो सबकुछ चला जाएगा। तालिबान तालिबान ही रहेगा। वो बिल्कुल नहीं बदला है।”
Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
तालिबानियों से जंग लड़ी थी सलीमा मजारी ने
अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में जब तालिबान ने कब्जे की लड़ाई शुरू की थी, तब चारकिंट की गवर्नर सलीमा मजारी ने उनके खिलाफ हथियार उठा लिए थे। जिस वक्त अफगानिस्तान की लीडरशिप देश छोड़ रही थी, उस वक्त सलीमा अपने जिले चारकिंट में ही मौजूद रहीं। अपनी अवाम की हिफाजत के लिए तब तक लड़ती रहीं, जब तक वहां पूरी तरह तालिबान का कब्जा नहीं हो गया। चारकिंट अकेला ऐसा जिला था जिसे महिला गवर्नर चला रही थी और पूरे अफगानिस्तान पर कब्जे से पहले इस जिले ने तालिबानियों के आगे सरेंडर नहीं किया था। सलीमा की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल उन्होंने बातचीत के जरिए 100 तालिबानियों का सरेंडर कराया था। अफगानिस्तान में तालिबान से लड़ाई शुरू होने के बाद सलीमा ने एक इंटरव्यू में कहा था, “कभी मैं अपने दफ्तर में रहती हूं तो कभी मुझे बंदूक उठाकर जंग में जाना पड़ता है। अगर हमने कट्टरपंथियों के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी तो उन्हें हराने का मौका खो देंगे। वो जीत जाएंगे। वो पूरे समाज का ब्रेन वॉश कर, उसे अपना एजेंडा मानने पर मजबूर कर देंगे।”
Read more:Sex racket का पर्दाफाश, 5 लड़कियां गिरफ्तार, दो सगी बहनें…
Read more:Kabul से निकलने के लिए विमान के पहिए पर लटके, 3 अफगानों की गिरने से मौत (वीडियो)
Read more:रांची की महिलाओं ने बनाया Solar lamp,अब बिकेगा Amazon पर
Read more:UPSC 2022: एग्जाम कैलेंडर जारी, देखें नोटिफिकेशन
Read more:… और इस वजह से मारी गई शबिया
Read more:आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लालकिले से गरजे पीएम मोदी, दिया ये संदेश
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो
Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये
Read more:गैर मर्द के साथ अवैध संबंध के शक में पत्नी को काट डाला
Read more:आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार
Read more :Independence day पर SBI का होम लोन धमाका, मिलेगा ये लाभ
Read more :बिना एप डाउनलोड किए WhatsApp पर भेजें स्टीकर्स, जानें कैसे






