शिलांग: स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई हिंसक घटनाओं के बाद आज रविवार की शाम राज्य के गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।खबर आ रही है की हिंसक घटनाओं के बाद शिलांग में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया है। राजधानी मेघालय और राज्य के कई अन्य हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया । राज्य सरकार के एक आदेश में कहा गया है कि कर्फ्यू 17 अगस्त तक लागू रहेगा। सरकार ने कहा कि मंगलवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
शिलांग के जाआव इलाके में आज दोपहर अज्ञात लोगों ने मावकिनरोह पुलिस चौकी के एक पुलिस वाहन में आग लगा दी। चौकी के प्रभारी सहित वाहन पर सवार पुलिसकर्मी इस घटना में बाल-बाल बच गए। पूर्व विद्रोही नेता चेरिशस्टारफील्ड थांगख्यू की उनके घर पर पुलिस छापेमारी के दौरान मौत के बाद शिलांग के कुछ हिस्सों में एक असहज शांति देखी गई है।
शिलांग की सड़कों पर काले झंडों के साथ लाइन में खड़ा देखा गया
थांगख्यू के परिवार ने उनकी मौत को “पुलिस द्वारा निर्मम हत्या” करार दिया है। उनके अंतिम संस्कार में आज सैकड़ों लोगों ने काले रंग के झंडे लिए शिरकत की। शनिवार को, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा था कि राज्य सरकार विद्रोही समूह के पूर्व नेता हिनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल की मौत की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश देगी।
आज स्वतंत्रता दिवस होने के बावजूद, कई लोगों को शिलांग की सड़कों पर काले झंडों के साथ लाइन में खड़ा देखा गया, थांगख्यू की मौत पर पुलिस और राज्य सरकार की निंदा की गई। कई लोग अपने घरों की छत पर तख्तियां लिए खड़े भी दिखे।
शहर के कुछ हिस्सों से पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे पहले शनिवार को एक पुलिस गश्ती दल के वाहन पर पथराव किया गया था। पुलिस के अनुसार थांगख्यू ने भागने का प्रयास किया था और पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया था, जवाबी कार्रवाई में उनपर गोलियां चलानी पड़ी थी। गुरुवार की रात उनके घर पर छापा मारा गया था, इस सबूत के आधार पर कि वे लैतुमखरा में एक विस्फोट में शामिल था।
पुलिस ने कहा, “जब पुलिस टीम ने उनके (थांगख्यू के) घर में घुसने की कोशिश की, तो उसने बचने के प्रयास में टीम पर चाकू से हमला किया। बचाव के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पुलिस टीम ने एक ही राउंड फायर किया जिसमें उनकी मौत हो गई। पूर्व विद्रोही नेता ने अक्टूबर 2018 में आत्मसमर्पण किया था।
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो
Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये
Read more:गैर मर्द के साथ अवैध संबंध के शक में पत्नी को काट डाला
Read more:आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार
Read more :Independence day पर SBI का होम लोन धमाका, मिलेगा ये लाभ
Read more :बिना एप डाउनलोड किए WhatsApp पर भेजें स्टीकर्स, जानें कैसे
Read more :BREAKING : तालिबान के सामने अफगानिस्तान सरकार ने टेके घुटने
Read more :Afghan सेना का Taliban के आगे किया सरेंडर
Read more :झंडा फहराने के दौरान गस खाकर गिर पड़े, अस्पताल में तोड़ा दम(Video)
Read more :BREAKING : तालिबान के सामने अफगानिस्तान सरकार ने टेके घुटने
Read more :झंडा फहराने के दौरान गस खाकर गिर पड़े, अस्पताल में तोड़ा दम(Video)
Read more :प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more :देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये
Read more :जज उत्तम आनंद हत्याकांड का दें सुराग, मिलेगा 5 लाख का इनाम






