spot_img
spot_img
spot_img

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है, जिसके सामने इंसान की सारी ताकत बौनी पड़ जाती है। वेनेजुएला में कुछ ऐसा ही हुआ, जब धरती ने एक मिनट के भीतर दो बार ऐसी करवट ली कि पूरा देश दहल उठा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिने जा रहे इन झटकों ने राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 169 लोगों की मौत हुई है, जबकि 971 से अधिक लोग घायल हो गये। राहत और बचाव दल मलबे के बीच जिंदगी की तलाश में जुटे हैं। स्थानीय समयानुसार बुधवार को आये दो भीषण भूकंपों ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। पहले झटके के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल ही रहे थे कि दूसरा झटका आ गया। देखते ही देखते कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़कों पर भगदड़ मच गई और लोग खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े। राजधानी काराकस में घंटों तक दहशत का माहौल बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुये वेनेजुएला के अंतरिम नेतृत्व ने आपातकाल की घोषणा कर दी। देश के प्रमुख हवाई अड्डे को भी अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। प्रशासनिक एजेंसियां, सेना और राहत दल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रहे हैं। कई क्षेत्रों में संचार और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने की खबरें हैं।

7.1 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश

रिपोर्टों के मुताबिक, लगातार आये भूकंपों की तीव्रता 7.1 और 7.5 दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि यह पिछले सौ वर्षों में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में शामिल हो सकते हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, एक भूकंप का केंद्र कैरिबियाई तट के मोरोन क्षेत्र के पास था और इसकी गहराई लगभग 13 किलोमीटर बताई गई। भूकंप के बाद राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। कई इलाकों में बचावकर्मी मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। अधिकारियों को आशंका है कि जैसे-जैसे राहत कार्य आगे बढ़ेगा, नुकसान का वास्तविक आंकड़ा और बढ़ सकता है। कई परिवार अपने प्रियजनों की तलाश में अस्पतालों और राहत शिविरों के चक्कर लगा रहे हैं। इसी बीच जापान में भी गुरुवार सुबह 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया। झटकों से पूर्वोत्तर जापान के कई इलाकों में लोगों के बीच दहशत फैल गई और कुछ समय के लिये परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं।

इसे भी पढ़ें : रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : “नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

इसे भी पढ़ें : बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

इसे भी पढ़ें : रिम्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...

रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

Ranchi : मुहर्रम पर्व को लेकर राजधानी रांची में...

भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित...

इस CM का अंदाज देख लोग बोले, ‘यही है जनता का नेता’… देखें वीडियो

Kohramlive : तमिलनाडु के CM विजय नई सरकारी बसों...

भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नशामुक्त झारखंड अभियान...