Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। पोगरा डिगरी टांड के पास बाइक सवार 5 अपराधियों ने 36 साल के प्रसाद साहू की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब वे अपनी दो बेटियों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बेटियों के सामने ही उनके पिता का गला रेत दिया गया। बेटियों पर भी हमला करने की कोशिश की गई। लेकिन वे किसी तरह वहां से भागकर गांव पहुंचीं और परिवार को सबकुछ बताया। मारे गये प्रसाद साहू की बेटी किरण कुमारी ने मीडिया को बताया कि उनके पिता का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनकी साजिशन हत्या की गई। प्रसाद साहू ऊंचडीह के एक शिक्षक के ड्राइवर थे। मौके पर पहुंची पुलिस हत्यारों को खोज निकालने के लिये उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड कर रही है। क्या यह पुरानी रंजिश का नतीजा था या कोई और वजह? इस बिंदु पर पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार
इसे भी पढ़ें :बेरहम ने बेरहमी से मा’र डाला बच्चे को, किसी करीबी का हाथ!
इसे भी पढ़ें :ऊर्जा निगम में ऊंचे पदों का खेल, CBI जांच हो : अजय राय












