Kohramlive : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा घटा दी गई है। जेड प्लस से कम कर वाई प्लस कर दी गई है। जेल से रिहा नवजोत सिंह सिद्धू ने सुरक्षा घटाने पर कहा कि जो मूसेवाला के साथ हुआ, वहीं अब उनके साथ हो रहा है। उनका इल्जाम है कि पंजाब सरकार चाहती है कि मैं घर से बाहर न निकलूं, लेकिन उन्हें किसी का भय नहीं। पंजाब में लॉ एण्ड ऑर्डर डगमगा गया है। पंजाब के CM बहुत कुछ कर सकते हैं, पर सरकार का ध्यान नहीं है। पुलिस कमजोर नहीं होती, उन्हें ऑर्डर कमजोर करते हैं।
पंजाब में गैंगस्टरों के दबदबा पर सिद्धू ने मीडिया से कहा कि पंजाब की जेलें सुधार घर के बजाय अपराध का सुविधा सेंटर बन गई हैं। नौजवान पंजाब में रहने को तैयार नहीं हैं। वे विदेश जा रहे है। गलत संगत में पड़े नौजवानों का इस्तेमाल कर उनसे वारदातें करवाई जा रही हैं। हत्या, धमकी, फिरौती व रंगदारी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सिद्धू ने कहा सामूहिक एकता से पंजाब को बचाया जाये। पुलिस में भी बहुत काबिल लोग हैं लेकिन सरकार को उनसे काम लेना आना चाहिये। सरकार की हालात ऐसी हो गई है कि उनके अपने विधायक विरोध करने लगे हैं। इससे पहले सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू दिवंगत पंजाबी गायक मूसेवाला के घर उनके गये। दिवंगत मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, माता चरण कौर और ताया चमकौर सिंह के साथ दुख साझा किया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
इसे भी पढ़ें : महावीर जयंती : ”जरूरत से ज्यादा संग्रह दुखों से मुक्ति नहीं दिलाता”
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिले में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, देखें…
इसे भी पढ़ें : जंगल के बादशाह एनका*उंटर में ढेर, क्या बोल गये DGP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राज्य में उद्योग लगेंगे तो मिलेगा रोजगार : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : बड़े भाई को का*ट डाला, वजह हैरान करने वाली… देखें
इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : बच्चे में यह लक्षण देखें तो माई-बाप अलर्ट हो जाये : डॉ वर्मा
इसे भी पढ़ें : बेवा भाभी और दो बच्चों के क*त्ल का खुला राज, क्या बता गये SDPO… देखें








