spot_img
spot_img
spot_img

राज्य में उद्योग लगेंगे तो मिलेगा रोजगार : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सीएम हेमंत सोरेन जमशेदपुर में दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCIL) के विस्तार परियोजना के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में शामिल हुए।
  • टीसीआईएल के साथ-साथ उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण कदम
  • वर्तमान में TCIL की क्षमता 0.415 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MnTPA) है। TCIL के विस्तारीकरण का यह पहला चरण, जिसमें लगभग 2000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। यह 0.30 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की अतिरिक्त क्षमता सुनिश्चित करेगा, जिससे वर्ष 2026 तक करीब 0.715 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MnTPA) तक करने की योजना है।

JAMSHEDPUR : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरह आज दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के विस्तारीकरण के लिए आधारशिला रखी गई है। मुझे उम्मीद है कि यह काम समय पर पूरा होगा, जिससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। सरकार की सोच हमेशा से रही है। राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा। इसके लिए नीतियां बने ताकि अधिक से अधिक उद्योग लगे। सीएम आज TCIL के विस्तारीकरण परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सीएम सोरेन ने कहा कि सरकार बनने के बाद उद्योग नीति बनी। इस क्रम में कई औद्योगिक घरानों का सहयोग प्राप्त हुआ। टाटा समूह के लोग भी उद्योग नीति की लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित थे। इसका बेहतर परिणाम देखने को मिला है। उद्योग नीति का ही प्रतिफल है कि आज TCIL के विस्तारीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया। इससे पहले बोकारो में सीमेंट फैक्ट्री का विस्तारीकरण हुआ था और वहां से उत्पादन भी शुरू हो चुका है।

टाटा समूह का योगदान सराहनीय

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है। सरकार का प्रयास है औद्योगिक घरानों से सम्बंध और मजबूत हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा। पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम सरकार मजबूती के साथ बढ़ाई है। झारखण्ड का पर्यटन कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सबिता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त जमशेदपुर विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर -सह- मुख्य कार्य पदाधिकारी टी भी नरेंद्रन,चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज  चाणक्य चौधरी, एमडी टीसीआईएल आर एन मूर्ति एवं अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :PPF-सुकन्या समृद्ध‍ि के न‍ियमों में हुआ बड़ा बदलाव

इसे भी पढ़ें :महंगा हुआ शराब और बीयर, देखें

इसे भी पढ़ें :एक साथ अंबानी परिवार की चार पीढ़ियां… देखें

इसे भी पढ़ें :सरकार ने किया ऐलान, 500 रुपये में सिलेंडर…

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें रांची का रेट…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...