आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को ओपन जेल में रखें : मुख्यमंत्री
Ranchi : सरेंडर करने वाले नक्सलियों को खुले जेल में शिफ्ट करें। क्यों उन्हें खुला जेल में ना रख नॉर्मल जेल में रखा जा रहा है। ओपन जेल मैन्युअल में अगर किसी तरह के बदलाव की जरूरत हो तो वो भी करें। साथ ही, सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मिलने वाली राशि के विमुक्ति को सरल बनाएं। ये बातें सीएम हेमन्त सोरेन ने कही। वे लेफ्ट विंग एक्सटरमिस्ट की गतिविधियों के संदर्भ में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आदेश दे रहे थे।
विस्फोटक सामग्रियों का ब्योरा रखें
मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को प्राप्त होने वाले विस्फोटक सामग्रियों में पैनी निगाह रखने का निर्देश दिया। इसकी पूरी मैपिंग होना जरूरी है। खनन में उपयोग हो रहे विस्फोटक की पूर्ण जानकारी रखें। ताकि नक्सलियों तक विस्फोटक ना पहुंच सके। नक्सलियों के सप्लाई चेन को ध्वस्त करने का कार्य करें।
सड़क निर्माण को गति दें
बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि केंद्रीय सड़क मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उग्रवाद प्रभावित 19 जिलों में 15 पथों और 63 पुलों का निर्माण कार्य जारी है। यह काम 94 और 74 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 362.67 किमी के विरुद्ध 340.92 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 63 पुलों के निर्माण के विरुद्ध 47 पुलों का निर्माण हो चुका है। इस पर मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य को गति देने का आदेश दिया।

बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव केके सोन, सचिव ग्रामीण विकास विभाग मनीष रंजन, आईजी ऑपरेशन एवी होमकर मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, 2 की मौत
इसे भी पढ़ें : BREAKING : स्कूल की छत गिरी, 25 छात्र-छात्राएं घायल, कई गंभीर
इसे भी पढ़ें : केंद्र का बड़ा फैसला : Corona से मरने वाले के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा, जानें कितना…
इसे भी पढ़ें : Rims से फरार कुख्यात कैदी कृष्ण मोहन झा धराया, यहां से पकड़ाया
इसे भी पढ़ें : राकेश पांडेय के दामन पर फिर एक खुरेंच, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BJP Leader Jeetram Murder Case : उबाल पर लोगों का गुस्सा, सड़क पर उतर की यह मांग…
इसे भी पढ़ें : कई महीने से नहीं मिल रहा था राशन, लाभुकों ने डीलर के खिलाफ किया हंगामा
इसे भी पढ़ें : PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो












