RANCHI : झारखंड में रांची जिले के मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी निशा तिर्की ने गुरुवार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में परचा भरा। उस समय यह दृश्य देखकर सब लोग आश्चर्य में पड़ गए, जब वहां मौजूद CM हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडे सिंह के पैर छूकर बकायदा प्रणाम किया और उनसे आशीर्वाद लिया।

नॉमिनेशन से पहले सबसे की मुलाकात
मांडर विधानसभा के लिए होनेवाले उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने से पहले शिल्पी निशा तिर्की ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलकात कीl वहीँ नामांकन दाखिल करते समय सोरेन समेत पार्टी के अन्य विधायक मौजूद रहेl बता दें की मांडर उपचुनाव के लिए मतदान 23 जून को होना हैl
राज्यसभा चुनाव को ले कांग्रेस-झामुमो में बढ़ा था खटराग
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुए खटराग के बाद सीएम के इस कदम से वहां मौजूद भौचक्क रह गए। दरअसल जैसे ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव में महुआ माजी को अपना उम्मीदवार घोषित किया उसके थोड़े ही देर बाद दीपिका पांडे सिंह ने ट्वीट कर लिखा था विनाश काले विपरीत बुद्धि। इसे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भागत ने भी रीट्वीट किया था।
दीपिका ने कहा था, हुई होगी डील
इतना ही नहीं दीपिका पांडे सिंह ने पार्टी विधायकों के साथ प्रदेश प्रभारी की बैठक के पहले आधिकारिक रूप से यह भी कहा कि झामुमो द्वारा बिना कांग्रेस में विश्वास में लिए राज्यसभा उम्मीदवार उतारना एक प्रकार से पर्दे के पीछे की डील मानी जा रही है। उनका इशारा बीजेपी और जेएमएम के के बीच के संबंध की ओर था।
अब बनी है समन्वय समिति
हालांकि राज्यसभा चुनाव के बाद दोनों दलों में पैदा हुई खाई को पाटने के लिए बाकायदा एक समन्वय समिति बनाई गई है, जिसके संयोजक झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन बनाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर हो सकती है कमी, जानें…
इसे भी पढ़ें :पति की दोस्त का करवाया गैंगरेप, बनाया वीडियो… जानिये क्यों
इसे भी पढ़ें :लड़की के जहर खाते ही पड़ोसी का पाप सामने आया… देंखे
इसे भी पढ़ें :रांची में होगा दिग्गज Gastrologist डॉक्टरों का जमावड़ा, पद्मभूषण डॉ नागेश्वर रेड्डी भी होंगे शामिल
इसे भी पढ़ें :नौकरी छोड़ पिता की राजनीति विरासत संभालेगी शिल्पा, देंखे…
इसे भी पढ़ें :आशिक को जला मिटा डाली प्रेम कहानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :18 दिन पहले मड़वा तोड़ा था, आज दुल्हन बना ले गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :आर्केस्ट्रा पार्टी में छेड़खानी, एतराज जताने वाले को मार दी गोली, देंखे…
इसे भी पढ़ें :बीवी बोली- जब तक मरता नहीं, मारते रहो छुरा… देखें वीडियो








