spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आशिक को जला मिटा डाली प्रेम कहानी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Gopalganj : बिहार में प्यार करने वाले एक और लड़के को जीने नहीं दिया गया। 17 साल के इस लड़के को जला दिया गया। जलाने से पहले उसे बेरहमी से कई बार चाकू भी घोंपा गया। सबूत मिटाने के इरादे से प्यार करने वाले इस लड़के को यह खतरनाक मौत दी गई। उसकी जली बॉडी एक नहर किनारे मिली। हत्यारों ने साक्ष्य और सबूत मिटाने का पूरा इंतजाम कर लिया था। पर इस लड़के से प्यार करने वाली लड़की से रहा नहीं गया। लड़के की मां को फोन कर बोली, अनूप को नहर के पास जला दिया गया है। जाकर देखिए।

आग की लपटों में धधक रहा था बेटा

रोती-बिलखती और चीखती मां मौके पर पहुंची तो देखा अनूप आग की लपटों में धधक रहा है। अनूप का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने जात-पात को भूल एक लड़की से प्यार किया था। लड़की को दोबारा फोन करने पर उसने रोते हुयेकॉल काट दिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात बिहार के गोपालगंज की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चाकू, दारू की बोतलें और कुछ अन्य चीजें बरामद की है। इससे पहले मुजफ्फरपुर में सौरभ को खतरनाक मौत दी गई थी। तब सौरभ की लाश का उसकी प्रेमिका के आंगन में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर में खूब हाय-तौबा मची थी।

मोबाइल छोड़ कर ही चला गया था

गोपालगंज में हुई वारदात के बारे में जो बातें अबतक छनकर सामने आई हैं, उनके अनुसार अनूप मंगलवार की रात घर पर खाना खा रहा था। तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह मोबाइल छोड़ कर ही चला गया। इसके बाद अनूप का भयानक अंदाज में काम तमाम कर दिये जाने की खबर एक लड़की से मिली। कहते हैं करीब बीस दिन पहले भी अनूप को उसी के गांव में रहने वाले कुछ युवकों ने मारा पीटा था। मारपीट करने वाले एक युवक की मौसेरी बहन से अनूप प्यार करता था। मारपीट के बाद अनूप गुजरात चला गया। कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था। अनूप के लौट आने की खबर फैलते ही उसका खून कर दिया गया। उससे कहा गया था कि दोबारा दिखे तो जिन्दा नहीं छोड़ेंगे। अनूप गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सगवाड़ीह गद्दी टोला गांव में रहता था।

इसे भी पढ़ें : बीवी बोली- जब तक मरता नहीं, मारते रहो छुरा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “पैसे नहीं देंगे तो बिजली कनेक्शन नहीं लगेगा”… कहने वाले ऑपरेटर के साथ क्या हुआ, देखें

इसे भी पढ़ें : पति से झगड़ा कर चली गई मायके, जब वापस लौटी तो…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...